.
18 kg opium recovered from jaggery truck in Jalandhar, 2 arrested Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली / जब पुलिस ने गश्त के दौरान एक ट्रक को रोक उसकी तलाशी ली तो उसमें से 18 किलो अफीम बरामद हुई / यह सब देखकर सभी लोग हैरान रह गए / इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है /
..
इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए देहाती के प्रभारी इंस्पेक्टर शिवकुमार, एसआई पंकज कुमार पुलिस पार्टी सहित कर्फ्यू के आदेशों की पालना करवाने संबंधी गश्त पर थे / तभी पुलिस पार्टी ने अड्डा बिधिपुर थाना मकसूदां के पास एक गुड वाले ट्रक को रोका जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे /
.पुलिस पूछताछ दौरान व्यक्तियों ने अपना नाम लखबीर सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी पिंड आदि थाना दौरांगल जिला गुरदासपुर और दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अंग्रेज सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ढगारिया थाना बिलशंदा जिला पीलीभीत यूपी बताया। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली / तलाशी लेने पर आरोपियों की कमर पर बंधी हुई एक चौड़े आकार की बेल्ट में से दो-दो किलो की अफीम बरामद हुई /
.पुलिस पार्टी ने जब ट्रक के डैशबोर्ड की तलाशी ली तो उसमें से 2 किलो अफीम बरामद हुई / पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने ट्रक की स्टेपनी में से एक-एक के 12 पैकेट अफीम के बरामद करवाएं / पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
18 kg opium recovered from jaggery truck in Jalandhar, 2 arrested Punjab

































