.
18 killed after Big Bus Accident falls into mej river in bundi rajasthan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के बूंदी (bundi) जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया / यहां पापड़ी गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस मेज नदी (mej river) में जा गिरी / लाखेरी थाना इलाके में हुए इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को नदी से रेस्क्यू किया जा रहा है /
..
जानकारी के अनुसार कोटा के दादीबाड़ी से एक परिवार के लोग शादी समारोह (मायरा भरने) में शामिल होने सवाई माधोपुर जा रहे थे और रास्ते में यह हादसा हो गया / यहां पापड़ी गांव के पास कोटा-लालसोट मेगा हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी / प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगे का टायर निकलने के बाद बस अनियंत्रित हो गई थी /
..
बूंदी जिले के कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि सवाई माधोपुर जाने के दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ / बस के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची / एनडीआरएफ की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी हुई है / अब तक 12-13 शव बाहर निकाले जा चुके हैं और बस में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है /
..
जानकारी के अनुसार बस में कोटा के मुरारी लाल धोबी अपने परिवार के साथ सवाई माधोपुर जा रहे थे / वहां उनकी भांजी की शादी थी और वो मायरा लेकर परिजनों और करीबियों के साथ जा रहे थे / इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई / स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों की मदद में जुटे हुए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
18 killed after Big Bus Accident falls into mej river in bundi rajasthan






































