PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

दो इमारतों के गिरने से 2 की मौत, 30 से 35 लोग मलबे में दबे,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

2 deaths due to falling of two buildings

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Good Morning न्यूज़ नोएडा : राजधानी दिल्ली के पास उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है / यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पुरानी बनी हुई बिल्डिंग गिर गई / इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है / वहीं, कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है / प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में लगी हुई हैं / ये घटना कल रात नौ बजे की है / हादसा नोएडा एक्सटेंशन के शाहबेरी गांव में हुआ है /

[smartslider3 slider=9].

बताया जा रहा है की यह वही गांव है जहां कुछ साल पहले जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों ने बड़ा आंदोलन किया था /

[smartslider3 slider=10].

इस दौरान नोएडा के एसएसपी ने बताया है कि बिल्डिंग से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है / एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं / अभी तक दो शवों को मलबे से निकाला गया है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

वहीं इलाके के लोगों का कहना है की दो बिल्डिंग जिनमें एक पूरी तरह बनकर तैयार थी उसमें लगभग 10-12 परिवार रह रहे थे / वहीं दूसरी बिल्डिंग निर्माणाधीन थी, जिसमें मज़दूर काम कर रहे थे / दोनों ही आसपास में थी तभी रात लगभग 9 बजे जोर की आवाज आई और निर्माणाधीन बिल्डिंग पर बनी हुई बिल्डिंग गिर गई /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे इलाके के सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा समेत तमाम बड़े अधिकारी घटना का जायजा लेने मौके पर पहुंचे / एनडीआऱएफ डॉगस्क्वॉड की मदद से मलबे में दबे लोगों को खोजा जा रहा है /

[smartslider3 slider=18].

[smartslider3 slider=19].

बताया जा रहा है एक बिल्डिंग में कुछ परिवार रहते थे और दूसरी में लगभग 30-40 लोग मौजूद थे / लोग हादसे की वजह मानकों से कम निर्माण सामग्री और कम मंजिल की अनुमति के बाद अधिक मंजिलें खड़ी करना बता रहे हैं / फ़िलहाल इस मामले में स्थानीय प्रशाशन ने जाँच शुरू कर दी है /

2 deaths due to falling of two buildings,