PTB News

Latest news
जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड... Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्...
Translate
[gtranslate]

एचएमवी कॉलीजीएट सीनीयर सैेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित की गई 26वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस,

26th Children’s Science Congress organized at HMV Collegiate School

.

.

.

.

.

.

.

.

.

26th Children’s Science Congress organized at HMV Collegiate School

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : एचएमवी कॉलीजीएट सीनीयर सैेकेंडरी स्कूल द्वारा भारत सरकार के साइंस एवं टैक्रालिजी विभाग के सहयोग से 26वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का आयोजन डॉ. प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल के तत्वावधान में किया गया /

साइंस कांग्रेस की थीम स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान, तकनीक व इनोवेशन था / जि़ले के लगभग 15 स्कूलों ने इस साइंस कांग्रेस मे विभिन्न विषयों पर आधारित वैज्ञानिक प्रोजैक्ट प्रदर्शित करते हुए भाग लिया / स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक कलाओं का प्रदर्शन किया / कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि आई.के. गुजराल पंजाब टैक्रीकल यूनीर्वसिटी के रजिस्ट्रार डॉ. सुखबीर सिंह आहलूवालिया उपस्थित थे / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत किया /

26th Children’s Science Congress organized at HMV Collegiate School
एचएमवी कॉलीजीएट सीनीयर सैेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित की गई 26वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस,

इस कार्यक्रम में चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के जि़ला को-आरडीनेटर संजीवन सिंह डडवाल, डीएसटी चंडीगढ़ के अकादमिक को-आरडीनेटर राकेश शर्मा, जि़ला आर्गेनाइजि़ंग कमेटी के सदस्य संतोख सिंह तारा भी उपस्थित थे / श्री संजीवन सिंह डडवाल ने अपने संबोधन में छात्रों को चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के उद्देश्य के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में खोज करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना है / अकादमिक को-आरडीनेटर राकेश शर्मा ने छात्रों को मूलांकन के मानदंडों के बारे में बताया तथा छात्रों को वैज्ञानिक सोच रखने के लिए प्रेरित किया / विशेष अतिथि डॉ. सुखबीर सिंह आहलूवालिया ने छात्रों को टीम वर्क की महत्ता बताई तथा कहा कि छात्रों को टीम में काम करना सीखना चाहिए /

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छोटी उम्र में ही छात्रों के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि इंसान होना बड़ी बात नहीं परन्तु मानवीय व्यवहार करना बड़ी उपलब्धि है / दो महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किए गए नतीज़ों पर रिपोर्ट आधारित थी / छात्रों के रिसर्च कार्य के मूल्यांकन के लिए निर्णायक गण की भूमिका होशियारपुर को-आरडीनेटर जतिंदर तिवारी, कपूरथला को-आरडीनेटर गुरमीत सिंह तथा कमेटी सदस्य संतोख सिंह तारा ने निभाई / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन द्वारा सभी को सम्मानित किया गया /

26th Children’s Science Congress organized at HMV Collegiate School

आर्गेनाइजिंग़ कमेटी द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को भी सम्मानित किया गया व उनका धन्यवाद किया गया / स्कूल की को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल को भी कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया / जूनियर वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, जालन्धर के छात्रों ने प्रथम पुरस्कार जीता / डीएसएसडी सीनीयर सैकेंडरी स्कूल, आईवी वल्र्ड स्कूल व लारेंस इंटरनैशनल स्कूल के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया /

सीनीयर वर्ग में डीआरवी डीएवी पब्लिक स्कूल, फिल्लौर ने प्रथम पुरस्कार व लारेंस इंटरनैशनल स्कूल, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, एचएमवी कालीजिएट सीनियर सैकण्डरी स्कूल व साईं दास सीनीयर सैकण्डरी स्कूल ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया / विजेता छात्रों को ट्राफी व सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया / विजेता छात्र स्टेट लेवल के लिए क्वालीफाई कर गए है / स्कूल को-आरडीनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने विजेता छात्रों को बधाई दी तथा आर्गेनाइजिंग़ कमेटी का धन्यवाद किया /

इस अवसर पर एचएमवी कालीजिएट सीनियर सैकण्डरी स्कूल के फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे / फैकल्टी सदस्यों को भी प्रतिभागिता सर्टीफिकेट वितरित किए गए / मंच संचालन अंग्रेज़ी विभाग से श्रीमती जस प्रीत कौर ने किया /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

26th Children’s Science Congress organized at HMV Collegiate School