.
8 corona positive patients found again in jalandhar on sunday Belonging to a Kapurthala and a Gurdaspur
जालंधर के एक प्रसिद्ध अस्पताल का मेडिकल स्टॉफ भी हुआ संक्रमित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक कपूरथला व एक गुरदासपुर जिले से संबंधित है / इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है / जालंधर में पहली बार मेडिकल स्टाफ संक्रमित हुआ है / जालंधर के प्रसिद्ध किडनी अस्पताल का 1 डॉक्टर और 2 टेक्नीकल स्टाफ भी पॉजिटिव मिले हैं /
..
वहीं जालन्धर मे कवांरटीन किए गए श्री हजूर साहिब से लौटे 48 श्रद्धालओं की कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। वहीं दूसरी तरफ गुरदासपुर में भी आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है और जिले में मरीजों की गिनती 123 हो गई है। आपको बता दें कि पंजाब में लगातार कोरोना मामले बढ़कर 1779 हो गए हैं। अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 157 लोग ठीक हो चुके है /
.श्री हुजूर साहिब नांदेड़ से आए आठ श्रद्धालुओं समेत शनिवार को 13 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी / इसमें एक मरीज मानसा का भी है / नकोदर के महेडू, धनी, अठौला व न्यू गोबिंद नगर, बसंत नगर के अलावा फिल्लौर के गांव भैनी में कोरोना के पहली बार पॉजिटिव मरीज मिले हैं / जिले में मरीजों की संख्या 167 तक पहुंच गई है /
.वहीं, सेहत विभाग चंडीगढ़ से जारी बुलेटिन में शनिवार को जालंधर में 17 नए मरीजों के साथ कुल संख्या 175 दिखाई जा रही है / इसी बीच शनिवार को संदिग्ध मरीज की मौत के बाद उसका सेहत विभाग ने संस्कार करवाया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
8 corona positive patients found again in jalandhar on sunday Belonging to a Kapurthala and a Gurdaspur

































