.
.
93rd Foundation Day celebrated with exuberance at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तरी भारत की गौरवान्वित एवं सर्वविख्यात संस्था हंसराज महिला महाविद्यालय का 93वां स्थापना दिवस कॉलेज प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक एवं सर्वोत्तम नेतृत्व अधीन संस्था के प्रांगण में आयोजित किया गया / जिसमें मुख्यातिथि स्वरूप माननीय जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन.के.सूद उप प्रधान, डी.ए.वी.कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली एवं. चेयरमैन स्थानीय समिति, श्री एस.एन. मायर, डॉ. पवन गुप्ता, श्री कुन्दनलाल अग्रवाल, श्री सुरेन्द्र सेठ एवं श्री अशोक परुथी जी उपस्थित रहे /
.
समागम का शुभारंभ सर्व मंगलकामना हेतु ज्ञान की ज्योति प्रज्जवलित कर एवं संस्था की परम्परा का प्रतीक डी.ए.वी गान एवं गायत्री मंत्र का जाप कर किया गया / उन्नति के शिखरत्तम स्तर पर विराजमान यह संस्था 80 की संख्या से आज 5000 से अधिक छात्राओं को शिक्षा प्रदान कर नित-नवीन आयाम प्राप्त कर रही है /
.
प्राचार्या डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी के सशक्त नेतृत्व में आज एच.एम.वी. संस्था अनेक नवोन्मेषण कार्यों के माध्यम से गौरव प्राप्त कर प्रगति के पथ पर अग्रसर है / प्राचार्या जी ने अपने वक्तव्य में सर्व प्रथम मंच पर आसीन गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया एवं कहा कि आज का दिन हम सबके लिए सौभाग्य का दिन है कि महात्मा हंसराज जी द्वारा स्थापित यह संस्था आज अपने 93वें वर्ष पूर्ण कर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है /

उन्होने पूर्वजनों के प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त करते कहा कि हमारे महानुभावक इस बात से अवगत थे कि समाज को उन्नत बनाने में शिक्षा ही सहायक है / उन्होंने महाविद्यालय के इतिहास का संक्षिप्त परिचय दिया एवं डी.ए.वी. मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के प्रधान पदम भूषण श्री पूनम सूरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके वचनों को कि एच.एम.वी. विश्व मानचित्र में अपना स्थान स्थापित करे, को यथार्थ रूप देने हेतु शुभकामना की / उन्होने संस्था की प्रगति में कार्यरत समग्र टीचिंग, नान-टीचिंग व स्पोर्टिंग स्टाफ के प्रति भी भाव व्यक्त किए / उन्होने छात्राओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सुचेत रहते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की /
.
जस्टिस (रिटायर्ड) श्री एन के सूद जी ने अपने संभाषण में संस्था को बधाई देते हुए छात्राओं को स्वयं का मार्ग चुनकर उस पर चलकर सफलता प्राप्त करने एवं संस्था से प्राप्त ज्ञान से समाज के कलुष का निवारण करने का शुभआशीष दिया / इसी संदर्भ में श्री सुरेन्द्र सेठ ने छात्राओं को संस्था से ज्ञानर्जन कर समाज में सकारात्मकता लाने में सहयोग देने हेतु प्रयास करने का शुभआशीष दिया / इस अवसर पर नवोन्मेषण सैल के अन्तर्गत डॉ. रमनीता सैनी शारदा (डीन इनोवेशन) के सहयोग से कॉलेज प्रांगण में ‘प्रयास बुक बैंक’ का उद्घाटन किया गया / जिसका मन्तव्य प्रतिदिन एक रुपया दान कर उस द्वारा छात्राओं के लिए एक बुक बैंक की स्थापना करना रहेगा /
.
इसी अवसर पर प्राचार्या डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी के अथक प्रयासों से ‘इनोटैक सैंटर’ की भी स्थापना की गई, जहां बैठकर छात्राएं नए-नए विचारों के साथ नवीन उपलब्धियों को प्राप्त करेंगी / इसी अवसर पर संस्था के बाहर आने-जाने वाले राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था के अधीन परम्परागत रूप से मटकों की भी स्थापना की गई /
.
इसी उपलक्ष्य में श्रीमती कुलजीत कौर ( पंजाबी विभाग) की ओर से मौलिक रचना महात्मा हंसराज दे लाडले हे विद्या मंदिर…. प्रस्तुत की गई / विद्यार्थी परिषद की अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी मिश्रा के संरक्षण में तैयार कोरियोग्रााफी भी प्रस्तुत की गई / इसी के अन्तर्गत श्रीमती रमा शर्मा एवं उनकी टीम (जनसंचार विभाग) द्वारा निर्मित वीडियो भी दिखाई गई / समागम के अन्त में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया एवं सर्वउपस्थित जन को प्रसाद वितरित किया गया / कॉलेज के बाहर ऋषि लंगर का आयोजन कर भी आज के दिन को स्मरणीय बनाने हेतु विलक्षण प्रयास किया गया / मंच का संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन किया गया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
93rd Foundation Day celebrated with exuberance at HMV

































