PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की,

A delegation from New Zealand met the Chief Minister

PTB Political News : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन का हिमाचल की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए नवीन तकनीक व नवाचार को बढ़ावा दे रही है।

.

.

उन्होंने प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल व न्यूजीलैंड के किसानों व बागवानों के लिए एक्सपोजर विजिट करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक है।

.

.

उन्होंने न्यूजीलैंड द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, कांउसलर प्राथमिक उद्योग, उच्चायोग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक सुश्री प्रियम अरोड़ा, सुश्री डेनियल व लैकलन उपस्थित थे।

.

.

.