.
A Lecture on “Sound and Recording Techniques” organized at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में साउंड एंड रिकार्डिंग टेक्नीकस पर एक गैस्ट लेक्चर करवाया गया / जिसमें अनहद स्टूडियो से श्री सुखदीप ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की /
..
विभागाध्यक्षा श्रीमती रमा शर्मा ने उनका स्वागत किया / श्री सुखदीप ने छात्राओं को रेडियो और टीवी के लिए रिकार्डिंग करते समय जरूरी तथ्यों और तकनीकों के बारे में जानकारी दी / उन्होंने स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास बनाने तथा अपनी खुद की रचनात्मकताओं को पेश करने पर भी जोर दिया /
.श्री सुखदीप का रेडियो और टीवी के क्षेत्र में बहुत लंबा तर्जुबा रहा है / उन्होंने छात्राओं को सदा सकारात्मक रहकर अपनी कमियों को स्वीकार करने को भी प्रेरित किया जो कि उनकी आवाज और जिंदगी को तराशने में भी मदद करेगा /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विभाग के इस प्रयास को सराहा / डॉ. कंवलदीप (डीन एकेडेमिक्स) ने मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए उनका धन्यवाद किया / स्टाफ तथा छात्राओं ने इस गैस्ट लैक्चर से लाभदायक जानकारी हासिल की / इस मौके पर श्रीमती ज्योति सहगल, मिस ईशू व डा. शैलन्द्र भी मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
A Lecture on “Sound and Recording Techniques” organized at HMV






































