.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
A phenomenal close to International Conference INBIX-2019 at HMV College jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर में कॉलेज प्राचार्या डा. (श्रीमती) अजय सरीन जी के उत्साहात्मक दिशानिर्देशन अधीन आयोजित दो-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कान्फ्रैन्स – इनबिक्स -19 इण्डियन कान्फ्रैन्स ऑन बायोइन्फारमैटिक विषय के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया / प्रात: कालीन सत्र में मुख्य वक्ता श्री हाजा कादरमद्दीन (टैकनीकल यूनि: आफ डैनमार्क) उपस्थित रहें अपने संभाषण में उन्होंने जैव सूचना विज्ञान और उसकी प्रणालियों विषय पर विचार व्यक्त किए /
उन्होंने बताया कि मोटापे का सम्बन्ध अनुवांशकिता से है 70 अवस्थाओं में यह अनुवांशिक होते है उन्होंने बताया कि यह शारीरिक प्रतिरोधिकता क्षमता पर भी निर्भर करता है / उन्होंने बताया बच्चे के जन्म के समय भार का प्रत्यक्ष सम्बन्ध उसकी प्रोढ़ अवस्था की बीमारियों से होता है / उन्होंने व्यक्तिगत दवाईयों के बारे में एवं कृषि सम्बन्धी जैव विज्ञान के बारे में भी विचार विमर्श किया /

इस उपरान्त श्री सिवारामिया नाला पेटा (नेनोटैम् पर टैकनॉल्जिस) ने माइक्रोस्केल थरमो पोरसिस इन ड्रग डिस्कवरी विषय पर ज्ञान प्रदान किया उन्होंने बताया कि प्रोटीन की गुणवत्ता तीन मिनट में किस प्रकार निरीक्षित की जा सकती है / इसी उपलक्ष्य में श्री आसिफ एम. खान ने सैशन की अध्यक्षता की / श्री सुन्दराजन (एम.ई.ए., सिंगापुर) ने बिग डाटा ए लीकेशन विषय पर विचार व्यक्त किए / डॉ. सरिन्दर कौर (यूनि. ऑफ मलेशिया) ने डाटा साईस इन हैल्थ केयर एवं स्तन कैंसर इकोसिस्टम विषय पर विस्तृत जानकारी देकर सबको ज्ञान प्रदान किया /
यह भी वर्णनीय है कि सत्तर से अधिक एैबस्ट्रैक्स विभिन्न शोधकत्ताओं द्वारा प्राप्त किए गए जिन्होंने मौखिक एवं विडियों एैबस्ट्रैक वार्ता, पोस्टर-स्ट्रब वार्ता एवं हैगिग पोस्टरस द्वारा अपनी प्रस्तुति दी / इस अवसर पर डा. हरप्रीत (विभागाध्यक्ष बॉयोइनफॉरमैटिक) ने बताया कि प्रो.एस. वैंकटरमन के नेतृत्व में मैनेजमैंट एण्ड सांईस यूनि. मलेशिया के 8 छात्राओं ने अपनी वीडियों प्रस्तुति प्रदर्शित की /
दो हरान्त सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. पूर्ण सिंह सोलंकी (ई-आई.एस.आर, जयपुर उपस्थित रहे उन्होंने प्रोटीन लीगैण्ड कोम् लैक्सिस विषय पर ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की / इस उपरान्त श्री मोहम्मद कोसरन्याज, श्री कल्पना सिंह, सान्खा सुबरा दास एवं ईशा मोगा व हिमांशु सिंह ने अपनी मौखिक वार्ता प्रस्तुत की /

इस उपरान्त समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यतिथि स्वरूप -डॉ. टी.एस. नैनी पाल (डीन, कॉलेज डिवैल्पमैट कौन्सिल, जी.एन.डी.यू, अमृतसर) उपस्थित रहे / उन्होंने संस्था को इस प्रकार की अन्त: विषयक संगोष्ठी पर बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार की कान्फ्रैन्सिस बायोइन्फारमैटिक के क्षेत्र में शोधकत्र्ताओं को नवीन मंच प्रदान करती है एवं उनको शोध के क्षेत्र में ज्ञान प्रदान करती है / तद्उपरान्त कॉलेज प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने बायोइनफारमैटिक एवं साईस विभाग को इस कान्फ्रैन्स की सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि भविष्य में भी हम इस प्रकार की संगोष्ठियों को आयोजित कर शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करने में सक्षम बनेंगे /
समागम के अन्त में पोस्टर मूल्यांकन में बैस्ट पोस्टर स्ट्रब वार्ता में-सुश्री नुपुर, मंजूला (जे.पी. यूनि. ऑफ इन्फोरमेशन टैकनॉल्जी, हिमाचल प्रदेश) एवं पोस्टर पुरस्कार-सुप्रीत सिंह (जी.एन.डी.यू., अमृतसर), एकता गुप्ता (ड़ा. बी. लाल इन्सटीच्यूट ऑफ बॉयोटैकनाल्जी, जयपुर), साक्षी वर्मा (एच.एम.वी., जालन्धर) को पुरस्कृत किया गया / निर्णायक मण्डल की भूमिका में -श्री विजय गलोत्त, श्री प्रकाश मिश्रा, श्री राज कुमार गोथवाल एवं पूर्ण सिंह सोलंकी उपस्थित रहे / मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया /
इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. एकता खोसला, श्रीमती आशा गुप्ता, श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. नीतिका कपूर, डॉ. श्वेता चौहान, डा. जतिंदर कुमार, श्रीमती पूर्णिमा, मि. सुशील कुमार, श्रीमती रमनदीप, सुश्री. सिम्मी गर्ग, डॉ. साक्षी वर्मा, सुश्री हरप्रीत कौर एवं साईंस विभाग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
A phenomenal close to International Conference INBIX-2019 at HMV College jalandhar

































