PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

पंजाब : चुनाव से पहले AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की सूची हुई फाइनल, कुछ मंत्रियों सहित 20 के नाम?

aap party punjab election strategy meeting delhi arvind kejriwal with bhagwant mann

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल 12 बजे जारी होगी। इसकी जानकारी CM भगवंत मान ने दिल्ली में पत्रकारों को दी। AAP ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के लिए दिल्ली में मीटिंग रखी थी। जिसमें अरविंद केजरीवाल और सीएम मान भी शामिल हुए। वहीं AAP पार्टी के सोर्सेज के मुताबिक कल फिर दिल्ली में मीटिंग होगी, जिसके बाद लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी।

.

.

वहीं माना जा रहा है कि AAP पंजाब में चुनाव आचार संहिता लगने से पहले यानी सरकार के रहते ही उम्मीदवारों का ऐलान करना चाहती है ताकि चुनाव की घोषणा होने तक वह अपने हलकों में कामकाज करवा सकें। इसके अलावा AAP अपने उम्मीदवारों को ग्राउंड पर वर्किंग के लिए भी पूरा टाइम देना चाहती है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी कितने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे, इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

.

हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि जिन मौजूदा विधायकों या हल्का इंचार्ज के नाम पर कोई विरोध नहीं है, उनके नाम पहली लिस्ट में आ सकता हैं। पहली लिस्ट में करीब 20 नाम होने की संभावना है। ये भी अनुमान है कि 30 से 40 विधायकों की टिकटें काटी भी जा सकती हैं। कल पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग में फाइनल मुहर लगेगी। AAP पहले से ही चुनाव की तैयारी के तहत रणनीतिक तौर पर काम कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के दो स्कूलों को फिर मिली धमकी, राहुल गांधी के दाैरे का भी किया जिक्र

.

हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के बाद संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हुई है। पार्टी ने हल्का स्तर पर नियुक्तियां करने के साथ संगठनात्मक ढांचे में बदलाव भी किए हैं। आम आदमी पार्टी ने पिछले 8 महीनों में पंजाब के कम से कम 19 विधानसभा हल्कों में नए हल्का इंचार्ज नियुक्त किए हैं। इनमें 5 फरवरी 2026 को जारी सूची में 8 हलकों के इंचार्ज घोषित किए गए थे।

.

यह भी पढ़ें : Canada में 1.3 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत वापिस लौटा कपल, हिमाचल में शुरू किया होमस्टे का विजिनेस

जिनके बाद 21 अगस्त को संगठन में बदलाव करते हुए खरड़, चमकौर साहिब और बठिंडा देहाती में 3 नियुक्तियां की गईं। अब हालिया सूची में समाना, जालंधर नॉर्थ, पट्टी, फतेहगढ़ चूड़ियां, अमृतसर नॉर्थ, मजीठा, नवांशहर और शाहकोट समेत 8 हलकों में इंचार्ज लगाए गए हैं। इस तरह फरवरी से अक्टूबर 2026 के बीच तीन चरणों में 19 हल्कों में नियुक्तियां हुई हैं।

.