.
.
Another nave baby girl was found dead before 24 hours in Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB दुःखद समाचार / जालंधर : जिला जालंधर में आखिर हो क्या रहा है 24 घंटे बीतने से पहले ही एक और नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ शव मिलने से फैली सनसनी? आखिर कौन है वह अपराधी जो लगातार नहर में भ दे रहा है नवजात बच्चियों के शव? इसके बारे में अभी भी स्थानीय पुलिस कुछ भी पता नहीं कर पाई है /
.
.
जानकारी के अनुसार आज एक बार फिर से थाना डिवीजन नंबर 1 के अधीन पड़ते क्षेत्र शीतल नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेलते हुए बच्चे ने नहर में तैरते हुए बच्चे को देखा और तुरंत अपने परिवारिक सदस्यों की सुचना दी / जैसे ही बच्चे के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने नहर में एक बच्चा पानी में गिरा हुआ देखा /
.
.
जिसके बाद उन्होंने नहर में से नवजात बच्चे को नहर के पानी से बाहर निकला और पहले आसपास के लोगों को और बाद में स्थानीय पुलिस को इस मामले की सुचना दी / इस बात की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर तुरंत सिविल अस्पताल में भेज दिया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी /
.
.
फ़िलहाल पुलिस ने 24 घंटे बीतने से पहले ही मिले शव इस के बाद अपनी जाँच और तेज कर दी है / इस खबर के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है / आपको बता दें कि बीते दिन भी इसी नहर से एक नवजात शिशु का शव मिला था जिसके बारे में अभी स्थानीय पुलिस जाँच कर ही रही थी कि एक और शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
| पीटीबी का बड़ा सवाल आपसे? आखिर क्यों लोग इस तरह से नवजन्मीं बच्चियों को मारने या फेंकने का साहस कर लेते हैं / क्या नहीं लगता उनको भगवान से थोड़ा सा भी डर? |
अपने जवाब आप हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ पर कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं अपने सवालों को हम खबर के माध्यम से जिला प्रशाशन और लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे /
Another nave baby girl was found dead before 24 hours in Jalandhar

































