.
attack on team for checking in patiala central jail warder injured gangster tore uniform
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटियाला : पटियाला सेंट्रल जेल में पुलिस की जांच टीम पर हमले की वारदात सामने आई है / बताया जाता है कि जेल में मोबाइल होने की सूचना पर टीम चेकिंग करने गई थी / इस टीम पर गैंगस्टर सहित दो कैदियों ने हमला कर दिया, इसमें जेल वार्डर जख्मी हो गया / उनकी वर्दी फट गई / सीनियर अधिकारियों ने कैदियों को शांत करवाया /
..
इससे पहले भी जेल स्टाफ से हाथापाई की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन एक महीने में जेल स्टाफ पर यह तीसरी बार हमला किया गया है / चार मई को जेल वार्डर सिकंदर सिंह व जेल स्टाफ के सहायक सुपरिंटेंडेंट चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे / दरअसल, हाई सिक्योरिटी जोन में गैंगस्टर व संगीन जुर्म के आरोपियों को बंद किया हुआ है /
.जोन की तलाशी लेने पर गैंगस्टर मनप्रीत सिंह व दर्शन सिंह के पास से फोन बरामद हुए / बरामदगी के बाद इन लोगों को फोन सौंपने को कहा गया तो विचाराधीन कैदी दर्शन सिंह ने दीवार पर फोन पटकते हुए इसे तोड़ दिया / रोकने की कोशिश करने पर इन लोगों ने वार्डर सिकंदर सिंह पर हमला करते हुए उससे मारपीट कर वर्दी फाड़ दी /
.इन दोनों आरोपियों से एक चार्जर व एक केबल व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ / जेल सुपरिंटेंडेंट के बयानों पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है / थाना त्रिपड़ी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जाएगी /
.सेंट्रल जेल में इस समय करीब 1500 कैदी बंद हैं, जिनकी निगरानी के लिए करीब 300 मुलाजिम तैनात हैं / ऐसे में उग्र हो रहे गैंगस्टरों व कैदियों को कंट्रोल करने में जेल अधिकारियों के पसीने छूटने लगे हैं /
आठ अप्रैल को सेंट्रल जेल पटियाला में बंद दो विचाराधीन कैदी के बीच हुए झगड़े के बाद फोन पकड़ा गया था / चेकिंग करने गई टीम के साथ गाली गलौज व हमला किया गया था / वहीं बीते 24 अप्रैल को सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टरों के बैरक की तलाशी लेने पहुंचे जेल स्टाफ पर दिलप्रीत बाबा के दो साथियों ने हमला कर दिया था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
attack on team for checking in patiala central jail warder injured gangster tore uniform

































