.
azam khan his wife and son jailed till 2 march rampur up
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ उतर प्रदेश : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ आत्मसमर्पण किया है / आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा साल 2017 के बाद से आजम खान के खिलाफ कई सारे मामले दर्ज किए गए थे /
..
जिसको लेकर उन्हें अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए थे लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे / फिलहाल आजम खान ने पत्नी तंजीन फातमा और बेटे के साथ अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है / आजम खान द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने के बाद उन्हें तुरंत जेल भेज दिया गया है /
..
दरअसल आजम खान पर अपने बेटे का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है और इसी मामले में गैरजमानती वारंट जारी हुआ था और फिर वह अदालत में पेश हुए / जहां से आजम खान समेत तमाम लोगों को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
azam khan his wife and son jailed till 2 march rampur up






































