PTB News

Latest news
बड़ी ख़बर : पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, जाने बड़ी वजह पंजाब पुलिस में तैनात ASI को सिर में मा/री गो/ली, घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद

Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल

bharmour himachal chamba tisa bairagarh road bus accident

PTB Big Accident न्यूज़ चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद में शनिवार सुबह एक बस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट बस सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। करीब तीन किलोमीटर का सफर तय करने के बाद तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर

.

.

देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। बस में कुल 18 लोग सवार थे। हादसे के बाद कुछ लोग बस के नीचे दब गए। इसी बीच, स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। साथ ही, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला और सभी घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। 

.

.

चंबा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 7 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की पहचान की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि चंबा में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। पिछले दो महीनों में जिले में हुए अलग-अलग बड़े हादसों में 25 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में चंबा की सीमा के पास भूस्खलन की चपेट में आने से टाटा सूमो सवार 13 लोगों की मौत हुई थी। 

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे

.

28 जुलाई को भी चंबा में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाहाड़ गांव के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा था। बताया गया कि वाहन में सवार सभी लोग किसी के उपचार के लिए जा रहे थे। हालांकि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : स्कूल में लिखे मिले खालिस्तान नारे, मचा हड़कंप