PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

पंजाब : दर्दनाक सड़क हादसे में फ्लाईओवर से गिरी बस, LPU के 2 छात्रों सहित 3 की हुई मौ/त

Big accident bus falls off flyover in nawanshahr 2 LPU Student 2 including 3 students accident caused

PTB Big Accident न्यूज़ नवांशहर : नवांशहर में एक बस के फ्लाईओवर से नीचे गिरने से 2 छात्र और कंडक्टर की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 5 बजे बंगा के पास गांव मजारी में हुआ। बस मनाली से लौट रहे पर्यटक और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों को लेकर अमृतसर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा ड्राइवर को नींद की झपकी आने से हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

.

.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार सुबह फ्लाईओवर से उतरते समय बस ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बस पर से उसका नियंत्रण खो गया। बस बेकाबू होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

.

.

राहत टीमों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में 2 छात्रों और बस कंडक्टर की मौत हुई है। हालांकि, मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं प्रशासन ने मृतकों और घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में कथित भ्रष्टाचार की जांच अब CBI के हवाले, हाईकोर्ट ने जारी किये सख्त आदेश

.

यह भी पढ़ें : तीन वर्षों में 10 हजार से अधिक शिक्षक भर्ती, अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक होंगे नियुक्तः मुख्यमंत्री

.