PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

Sonali Phogat की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले कई निशान, इस दिन होगा संस्कार,

big disclosure sonali phogats postmortem report Panaji Sonali Phogat's last rites will be performed at Rishi Nagat's crematorium in Hisar

PTB Big न्यूज़ पणजी : भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस ने आज परिजनों के कहने पर हत्या का केस दर्ज किया। इस सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में चौंका देने वाला खुलासा हुआ। सोनाली के शरीर पर नुकीली चीज से चोट के कई निशान मिलने के साथ ही मुक्के मारने जैसे निशान होने की बात भी सामने आई है।

सोनाली के शरीर पर पंच के निशान साफ दिखाई दिए हैं। सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम कर ‌रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान हैं कुछ ऐसे हैं जैसे किसी नुकीली वस्तु से वार किया गया हो और कुछ ऐसे हैं जैसे उन्हें मुक्के मारे गए हों। अब ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले सोनाली को प्रताड़ित भी किया गया होगा।

big disclosure sonali phogats postmortem report Panaji Sonali Phogat's last rites will be performed at Rishi Nagat's crematorium in Hisar

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर जख्म के साथ ही पंच के निशान साफ तौर पर पाए गए हैं। कैमिकल एनालिसिस के लिए विसरा को रिजर्व कर लिया गया है। कैमिकल एनालिसिस रिपोर्ट आने के बाद ही ये स्पष्ट होगा कि कोकीन, एमडी या कोई और ड्रग तो उसके शरीर में नहीं थी। हालाँकि, कैमिकल एनालिसिस रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी।

वहीँ, अभी तक मौत का कारण हार्ट अटैक ही है लेकिन जिस तरह सोनाली के शरीर पर इंजरी मार्क्स मिले है उससे ये संदिग्ध मामला बन जाता है। वहीँ, पोस्टमार्टम के बाद शव को एयरपोर्ट ले आया गया। हिसार के ऋषि नगत स्थिति श्मशान घाट में सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest News