PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

जालंधर : नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की बड़ी गलती की वजह से बुझ गए शहर के प्रसिद्ध दो कारोबारियों के चिराग, अन्य घायल

Big Jalandhar Accident speed records owner sons with divit aarav son of Puppi Sweets Patel Cowk death 3 Injured

कहां गया कायदा / कानून, लोगों को नसीहत खुद मियां फजीहत, बिना नंबर प्लेट / बिना रिफ्लेक्टर / बिना सेफ्टी हो रहा लोगों जान से खिलवाड़

रात के अँधेरे में गायब दिखी पंजाब के CM भगवंत मान की SSF टीम

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में आये दिन वैसे तो रोजाना ही सड़क हादसे होते रहते हैं जिनकी और ना कभी निगम और ना ही जिला प्रशाशन कोई ध्यान देता है और ना ही किसी भी हादसे का कारणों की जाँच की जाती है। ऐसे में बीती रात शहर में एक ऐसा बड़ा हादसा हुआ की शहर के दो बड़े प्रसिद्ध उद्योगपतियों के चिराग बुझ गए बल्कि यह सोचने पर भी सभी को विवश कर गए आखिर किसकी गलती से यह हादसा हुआ।

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि हादसे के बाद भी काफी समय तक कोई पुलिस मुलाजिम जल्दी नहीं पहुंचा। इस हादसे में 2 सगे दोस्तों की तो मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी में मौजूद अन्य तीन दोस्तों के गंभीर रूप से घायल होने की सुचना है। बताया जा रहा है कि यह हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर के पास उस समय हुआ जब यह सभी दोस्त एक बर्थडे पार्टी को अटेंड करने के बाद वापिस जालंधर कि तरफ आ रहे थे।

.

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के बाद यह थार के साथ रेस लगाने लगे। दोनों वॉक्सवैगन कार में अपने 3 साथियों के साथ सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने BMC Chowk के पास स्थित APJ कॉलेज के नजदीक से रेस शुरू की थी। इसके बाद जैसे ही वह BMC Chowk से BSF चौक की तरफ मुड़े। इसी दौरान फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार पीछे से जा घुसी।

.

पुलिस को आज यानि रविवार की सुबह तड़के 3 बजे के करीब हादसे की यह सूचना मिली। इसके बाद थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इन सभी में मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक (18) और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ (19) निवासी सेठ हुकुमचंद कॉलोनी (जालंधर) के रूप में हुई है।

.

वहीं थाना बारादरी के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह 3 बजे की करीब उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कूड़े-कचरे को डालने के लिए उन्होंने फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की थी। हैरानी की बात तो यह है कि कूड़े-कचरे को डालने के लिए अगर कोई फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली निगम की और से खड़ी की गई थी तो

.

इस दौरान कोई रिफ्लेक्टर या कोई बोर्ड क्यों नहीं लगाया गया था अगर ऐसा किया होता तो शायद इन दो यूवकों की शायद जान बच जाती। वहीं आम आदमीं पार्टी को कि बड़े दावे करती है की SSF जिसे भगवंत मान सरकार ने Sadak Suraksha Force का नाम देकर मैदान में उतरा था रात के समय कहां गायब थी, जिनको इस हादसे की कोई सुचना काफी समय तक भी नहीं मिली। वहीं SHO ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार BMC Chowk की ओर से BSF Chowk

.

की तरफ फ्लाईओवर पर जा रही कार में करीब पांच लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि परिवारों ने फिलहाल कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है और दोनों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जो अन्य तीन साथी कार में सवार थे, वह पहले ही अपने घर जा चुके थे। बताया जा रहा है की वॉक्सवैगन कार में आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद का बेटा भी था, जो सुरक्षित है।

.

बाकी 2 युवकों का अभी पता नहीं चल पाया है। इनकी उम्र भी 18 से 19 साल ही बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ये गाड़ी सेठ हुकुमचंद कॉलोनी के ही रहने वाली सन्नी काउंसी के नाम रजिस्टर्ड है। हादसे में जान गंवाने वाला विदित सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा थे। अब इस पुरे मामले में तीन सवाल तीन शहर के बड़े प्रबंधकों के ऊपर खड़े होते हैं जिनकी एक बड़ी गलती की वजह से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें : जालंधर : Donkey Route से अमेरिका भेजने वाले ट्रेवल एजेंट को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

पहला यह की रात के समय अगर निगम कर्मियों द्वारा सफाई करनी जरूरी थी तो क्या उस ट्रैक्ट्रर-ट्राली को रिफ्लेक्टर या लाइट की कोई जरूरत नहीं होती जो रात के अँधेरे में किसी बड़े हादसे को बचा सके। वहीं क्या इस ट्रैक्टर-ट्राली के चलने वाले के पास उचित लाइसेंस / RC और अन्य दस्तावेज मौजूद थे जिसकी जाँच पुलिस अब करेगी या नहीं वहीं क्या जिलाधीश इस पुरे मामले का संज्ञान लेंगे जिनकी हद में जालंधर जिला आता है की

यह भी पढ़ें : पंजाब : AAP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में किन मंत्रियों, हल्का इंचार्जों से लेकर विधायकों को मिला फिर मौका

रात के समय बिना किसी उचित लिटिंग प्रबंधों के इस तरह से ऐसी निगम के कर्मचारी या तो सफाई का काम करते हैं या फिर रात के अँधेरे में बिना किसी सेफ्टी और बिना किसी रिफ्लेक्टर लाइट के सड़कों की रिपेयरिंग का काम किया जाता है आखिर इसके लिए जिम्मेदार है कौन? क्या उसके खिलाफ इस बड़े हादसे के बाद नहीं होगी कोई करवाई या फिर पुरे की जाएगी पुरे मामले की गहनता से जाँच /

यह भी पढ़ें : पंजाब : AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, धमाके से गिरी दीवार, एक की हुई मौत

नोट : चाहे दो गाड़ियां रेस लगा भी रही थी तो भी क्या एक निगम की ट्रैक्टर-ट्राली की वजह से जो यह बड़ा हादसा हुआ और इस बड़े हादसे में किसी की जान चली गई हो तो क्या इस पुरे मामले को ऐसे ही रफा दफा कर दिया जाना चाहिए।