PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

चलती बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जिंदा जले 9 मुसाफिर

burning bus fire breaks out in moving bus 9 passengers burnt

PTB Sad न्यूज़ नोएडा : उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बस के अंदर मौजूद नौ यात्रियों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई,

.

जबकि बचाव दल ने 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेवर टोल पर तैनात फायर टेंडर के अलावा अन्य चार फायर टेंडर, रेस्क्यू टेंडर और फायर सर्विस यूनिट को भी तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

.

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बस के अंदर धुआं भरा होने के बावजूद जवानों और दमकलकर्मियों ने अथक प्रयास करते हुए यात्रियों को बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान बस के अंदर नौ लोग मृत अवस्था में मिले।

.

प्रथम दृष्टया उनकी मौत जलने अथवा दम घुटने के कारण होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में बस में आग लगने का कारण एसी में स्पार्क/ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। इसके बाद बस के इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने और तेजी से फैलने की आशंका जताई गई है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

.

हादसे के बाद जेवर थाना पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क करने और उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : श्री राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में TB पीड़ित युवती के परिजनों ने किया भारी हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री की ओर से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रशासन द्वारा हादसे से संबंधित अन्य आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : 3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत ने किया सरेंडर, ड्रग तस्करी और आय से अधिक संपत्ति के कई मामले हैं दर्ज

.