.
canada prime minister justin trudeau wife sophie positive in test isolation
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कनाडा : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो को कोरोना वायरस हुआ है / उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद जस्टिन ट्रूडो को सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है /
.कनाडाई प्रधानमंत्री अब 14 दिन तक घर में ही रहेंगे और डॉक्टरों की निगरानी में ही काम करेंगे / शुक्रवार को कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि की है / बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ठीक हालात में हैं और उनमें कोरोना वायरस के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं /
.सोफी ट्रूडो को भी अगले 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा और उनका ट्रीटमेंट जारी रहेगा / वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री को उनसे अलग घर में ही निगरानी में रखा जाएगा / कनाडा में बढ़ते कोरोना वायरस के असर की वजह से बीते दिनों ही प्रधानमंत्री ने घर से काम करना शुरू कर दिया था /
.जस्टिन ट्रूडो लगातार अपने घर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी बैठकें ले रहे हैं / शुक्रवार को जस्टिन ट्रूडो देश को संबोधित करेंगे और कोरोना वायरस पर ताजा जानकारी देंगे / आपको बता दें कि कोरोना वायरस के दुनिया में अबतक करीब डेढ़ लाख केस सामने आ चुके हैं /
.कनाडा में अबतक 138 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिन्हें निगरानी में रखा जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से कनाडा में अभी एक ही मौत हुई है / अगर दुनियाभर की बात करें तो अबतक दुनिया में 4900 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है, जबकि करीब डेढ़ लाख से अधिक पॉजिटिव केस पाए गए हैं / भारत में भी इस वायरस का असर बढ़ रहा है और अबतक 75 केस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
canada prime minister justin trudeau wife sophie positive in test isolation

































