PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

Jalandhar : श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी मामले में दोनों पक्षों पर लगी संगीन धारा, 17 नामजद : CP सतिंदर सिंह

case of stone pelting in Shri Devi Talab Temple both the parties have been booked under serious section CP Jalandhar Satinder Singh

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में 2 दिन पहले नगर निगम के मेयर वीनित धीर की शुक्राना यात्रा के दौरान मंदिर में ईंट पत्थर चलाने वाले बदमाशों के खिलाफ संत समाज और श्री तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से पुलिस कमिश्नर दफ्तर में शिकायत दी गई। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले दोनों पक्षों पर 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है।

.

.

वहीं 17 लोगों को केस में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में थाना 8 के प्रभारी को मुदई बनाया गया है। इस घटना में शामिल लोगों के घरों पर दबिश दी गई, लेकिन घरों से भी दोषी फरार चल रहे है। उन्होंने कहाकि शहर में शांति बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन पवित्र स्थान पर घटना को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी चार गुणा बढ़ जाती है। पुलिस कमिश्नर ने आगे यह भी कहा कि इससे बड़ी धारा दोषियों पर नहीं लग सकती थी।

.

.

उन्होंने आगे यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP गौरव के सख्त निर्देश है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में ना लिया जाए। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे में संत समाज को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी की ओर से यह दोनों पार्टियों पर पर्चा दर्ज किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : Jalandhar : पंजाब भाजपा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुशील रिंकू को बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

.

वहीं संत समाज की ओर से दी शिकायत के आधार पर धाराओं में बढ़ौतरी की जाएगी। दरअसल, आज सीपी से मिलाकर शिकायत में मंदिर के अंदर पत्थरबाजी करने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई और मंदिर के अंदर सिक्योरिटी भी बढ़ाने की बात रखी थी। भारत साधू समाज की ओर से महंत बंसीदास ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में हुई घटना निंदनीय हैं।

.

यह भी पढ़ें : MP चन्नी ने Live होकर दिखाई सतलुज किनारे हो रही अवैध माइनिंग, कहा काले अंग्रेज लूट रहे हैं पंजाब