.
cbse 10th and 12th remaining examinations to be held between 1st and 15th july
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : देश के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है / सीबीएसई ने बची हुई बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का ऐलान कर दिया है / सीबीएसई की 10वीं और 12वीं क्लास की बची हुई बोर्ड परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होंगी / उक्त जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी /
..
एचआरडी मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, लंबे समय से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतजार था / आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है, मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं /
.कुछ दिन पहले ही मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बच्चों से बात करने के दौरान बताया था कि जल्द ही परीक्षाएं होंगी / इसके बाद अब सीबीएसइ ने परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है / कोरोनावायरस महामारी की वजह से देश भर में लॉकडाउन किया गया है /
.लॉकडाउन की वजह से देश भर में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य शैक्षिक संस्थान बंद हैं / इसी वजह से परीक्षाएं भी स्थगित हुई थीं / आपको बता दें कि सीबीएसई का कहना था कि अगर उन्हें दस दिन का भी समय दिया जाएगा तो वो बची हुई परीक्षाएं पूर्ण कराके मूल्यांकन का काम शुरू कर सकते हैं / अब ये तिथियां घोषित होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि सीबीएसई अगस्त में रिजल्ट भी घोषित कर देगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
cbse 10th and 12th remaining examinations to be held between 1st and 15th july

































