.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Celebration of Basant Panchmi at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने सुबह की प्रार्थना सभा में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया / संस्थान की प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन द्वारा सरस्वती पूजन किया गया / संगीत गायन विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना गाई /
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने प्रसाद (मीठे पीले चावल) बांटा / इस अवसर पर कालेज प्राचार्या, डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप कौर, संगीत गायन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर,

संगीत वादन विभागाध्यक्षा डॉ. संतोष खन्ना, डीन विद्यार्थी परिषद उर्वशी मिश्रा, हैड गर्ल गीतांजलि, अन्य अध्यापकगण व सभी छात्राएं उपस्थित थीं /
प्राचार्या जी व अध्यापकों ने पीले वस्त्र धारण किए हुए थे तथा सभी ने मां सरस्वती को पुष्प भेंट किए व उनके समक्ष नतमस्तक हुए / प्रिं. डॉ. सरीन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने भारतीय परंपराओं के अनुसार यह उत्सव मनाया है / मां सरस्वती कला व ज्ञान की देवी है / हम सभी ने उनकी वंदना कर भविष्य में सफलता की कामना की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Celebration of Basant Panchmi at HMV College Jalandhar






































