.
Celebration of motherhood at HMV Collegiate Sr. Sec. School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : एच.एम.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर अनोखे ढंग से कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया / कोरोना वायरस के मुश्किल दौर में भी मातृ दिवस को पूरी भावना से मनाया गया / छात्राओं ने अपनी माता के लिए बड़े प्यार से सुन्दर ग्रीटिंग कार्ड तैयार किये / मातृ दिवस को इस वर्ष वर्चुअल तरीके से मनाया गया /
..
छात्राओं ने अपनी माता को कार्ड भेंट करते हुए की तस्वीरें सांझी की / छात्राओं ने वीडियो सन्देश भी सांझे किये जिसमें उन्होंने अपनी माता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की / छात्राओं ने अपने माँ समान अध्यापकों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया / उन्होंने प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन तथा स्कूल कोऑर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल के प्रति भी आदर व्यक्त किया /
..
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं के प्रयासों की भरपूर सराहना की तथा कहा कि छात्राओं के केवल इस दिन ही नहीं बल्कि पूरा जीवन अपनी माँ का साथ देना चाहिए / स्कूल ऑर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने छात्राओं के कलात्मक कार्य की प्रशंसा की! इस प्रतियोगिता को करने के लिए टेक्निकल सहायता ऋचा द्वारा प्रदान की गई थी /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Celebration of motherhood at HMV Collegiate Sr. Sec. School

































