.
.
Chandigarh lok sabha elections congress released first list of 7 candidates
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनावों के लिए 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर विरोधी पार्टियों को बड़ी चुनौती दी है / इस बड़ा कारण यह है कि एक बार फिर से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने विरोधी पार्टियों के लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों को एक बार फिर चित करने का मन जो बना रखा था वह पूरा रहा दिखाई दे रहा है क्योंकि एक बार फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांघी के साथ मिलकर दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव मैदान में उतार दिया है /
.
.
आज पार्टी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और गुरदासपुर से मौजूदा सांसद सुनील जाखड़ को गुरदासपुर सीट से टिकट दिया है, जबकि परनीत कौर को पटियाला से चुनाव मैदान में उतारा गया है / इसके साथ ही जालंधर से मौजदूा सांसद संतोख सिंह चौधरी को भी एक बार दुबारा टिकट दी गई है /
.
.
अमृतसर से मौजदा संसद गुरजीत औजला को भी दोबारा टिकट दी गई है / डॉ. राज को होशियारपुर से टिकट दी गई है / इसके इलावा लुधियाना से मौजदूा संसद रवनीत बिट्टू को दोबारा टिकट दी गई है / चंडीगढ़ से पवन कुमार बांसल को टिकट दी गई है / इस दौरान खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की / राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Chandigarh lok sabha elections congress released first list of 7 candidates

































