.
.
chandigarh punjab university decision not to provide degrees to sc/st students of punjab
हजारों विद्यार्थियों का भविष्य पर पीयू ने सुनाया यह फैसला, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने इन छात्रों की डिग्रियों पर रोक लगा दी गई है / यह डिग्रियां तभी दी जाएंगी, जब पंजाब सरकार इन विद्यार्थियों पर खर्च की गई रकम का भुगतान कर देगी / चार साल से पंजाब सरकार एससी-एसटी के आठ हजार से अधिक विद्यार्थियों पर खर्च रकम का भुगतान नहीं कर पाई है /
.
.
पंजाब सरकार पर पीयू का दस करोड़ रुपये बकाया है / इसी को ध्यान में रखकर पीयू ने यह निर्णय किया है / सरकार व पीयू की इस खींचतान में हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है, हालांकि कुछ छात्रों के पैसे पीयू के पास पहुंचे तो उनकी डिग्रियां दे दी गई हैं / आंकड़ों पर गौर करें तो पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप हर साल केंद्र सरकार की ओर से जारी की जाती है /
.
.
एससी-एसटी के विद्यार्थी संस्थानों में दाखिला लेते हैं / पंजाब यूनिवर्सिटी व इससे संबद्ध कॉलेजों में भी हजारों एससी-एसटी विद्यार्थियों के दाखिले हर साल होते हैं / इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ व अन्य प्रदेशों के विद्यार्थी शामिल होते हैं / केंद्र सरकार देश भर के एससी-एसटी विद्यार्थियों के खातों में रकम भेजती है, लेकिन पंजाब में व्यवस्था अलग है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
chandigarh punjab university decision not to provide degrees to sc/st students of punjab

































