.
.
Changes in the locations of 6 polling stations in the district regarding Lok Sabha elections
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला प्रशासन ने लोक सभा चुनावों के लिए 6 पोंलिग स्टेशनों के स्थानों में बदलाव किया है, मतदान के लिए लोगो को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे, इसलिए यह बदलाव किए गए है / पोलिंग स्टेशनों में जालन्धर उत्तरी के चार और जालन्धर छावनी चुनाव क्षेत्र के दो पोलिंग स्टेशन शामिल है / इस संबंधी जानकारी देते हुए डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि जालन्धर उत्तर के चुनाव क्षेत्र के (नं 72 और 73) जिसमें पहले जंज घर दीनदयाल उपाध्य नगर को सेठ हुक्म चंद पब्लिक स्कूल जोकि शहर के न्यू प्रेम नगर में है में तबदील कर दिया गया है /
.
.
इसी प्रकार पोलिंग स्टेशन ( नं 174 और 176 ) को देवी सहाय एसडी प्राईमरी स्कूल, रस्ता मोहल्ला को सरकारी स्कूल पंजीर और सरकारी एलीमैंटरी स्कूल, टाहली मोहल्ला में तबदील कर दिया गया है / डीसी ने कहा कि जालन्धर छांवनी क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन (न. 125 और 126) को सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल जो कि सोफी पिंड में है को सरकारी प्राथमिक स्कूल सोफी पिंड में बदल दिया गया है /
.
.
जिलाधीश ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 1863 पोलिंग बूथ है जिसमें करीब 15.74 लाख मतदाता है, उन्होनें कहा कि 8.22 लाख मतदाता पुरूष, 7.52 मतदाता महिलाएं और 23 तीसरे लिंग मतदाता है / जिलाधीश ने कहा कि जिला प्रशासन इस बात के लिए वचनबध है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मत अधिकार का प्रयोग कर सके / जिलाधीश ने कहा कि जिला प्रशासन 19 मई को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Changes in the locations of 6 polling stations in the district regarding Lok Sabha elections

































