.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Colourful Cultural Program presented by the students of Royal World of Innocent Hearts School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : बौरी मैमोरियल एजुकेशनल व मैडीकल ट्रस्ट के तहत चलाए जा रहे रॉयल वर्ल्ड इंटरनैशनल स्कूल में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया / विभिन्न परिधानों में सजे बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करके अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया / सर्वप्रथम आए हुए अभिभावकों का स्वागत इंचार्ज श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने पढ़ा /

तत्पश्चात् रंगारंग कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से हुआ / नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत वैस्टर्न डांस ‘डैसपैसीतो’ को देखकर अभिभावक मंत्रमुग्ध हो गए / दूसरी कक्षा द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् को बहुत सराहा गया / पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने गुजराती नृत्य प्रस्तुत करके सभी का दिल जीत लिया /
के.जी.-2 द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति के गीत से अभिभावक भावविभोर हो गए / इनोकिड्स की इंचार्ज पूजा राणा ने ‘वोट ऑफ थैंक्स’ पढक़र सभी का धन्यवाद किया / नन्हे बच्चों ने बखूबी मंच संभाला आत्मविश्वास के साथ बच्चों ने मंच संलाचन किया /

इस अवसर पर श्रीमती हरलीन गुलरिया (इंचार्ज प्राइमरी विंग) भी उपस्थित थीं / उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास भरना तथा उनके मन से मंच के भय को दूर करना है /
कार्यक्रम के अंत में तीसरी कक्षा द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा देखकर अभिभावकों का मन प्रसन्नता से झूम उठा / तत्पश्चात् राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का अंत हुआ /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Colourful Cultural Program presented by the students of Royal World of Innocent Hearts School

































