PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में ‘स्टोरी स्कॉलर प्रोग्राम’ पर सेमिनार का आयोजन,

conducting seminars on Story Scholar Program in Lyallpur Khalsa College for Women

.

.

.

.

.

.

.

.

.

conducting seminars on Story Scholar Program in Lyallpur Khalsa College for Women

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन जालंधर में स्नातकोत्तर हिस्ट्री विभाग की और से 1947 पार्टिसन आर्काइव के सहयोग से ‘स्टोरी स्कॉलर प्रोग्राम’ का आयोजन किया गया / प्रस्तुत सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में मि. सलिन्दर सिंह सलिन्दरा (वकील, बिजनेसमैन व् सोशल एक्टिविस्ट) स्त्रोत वक़्ता के रूप में मि. मलकीत सिंह घुम्मण (ओ. एच. पी., आर, एंड डी नार्थ इंडिया, असिस्टेंट 1947 पार्टिसन आर्काइव) व् मिस. मारवी सलाथिया (फील्ड ऑफिसर 1947 पार्टिसन आर्काइव व् पी. एच. डी. रिसर्च स्कॉलर जे. एन. यू. दिल्ली) उपस्थित हुई / इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी लेखक स. बलजीत सिंह व् मिसज़ वरिन्दर कौर भी उपस्थित हुई /

conducting seminars on Story Scholar Program in Lyallpur Khalsa College for Women
लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वीमेन में ‘स्टोरी स्कॉलर प्रोग्राम’ पर सेमिनार का आयोजन,

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने आये हुए मेहमानो का स्वागत करते हुए विभाजन की त्रासदी, इसकी पृष्ठभूमि को अलौकिक करते हुए अपनी कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया / मुख्य अतिथि सलिन्दर सिंह सलिन्दरा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की अपनी सोच, जिंदगी जीने के ढ़ंग से, आपसी भाईचारे व् प्रेम से बटबारे की लकीर को मिटाया जा सकता हैं /

आज के समय में गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत हैं और अगर नौजवान पीढ़ी मानवतावाद के संदेश को अपना कर उसका प्रचार करती हैं तो निसंदेह दुनिया में फैली अमानवता व् घृणा को खत्म किया जा सकता हैं /

मि.मलकीत सिंह घुम्मण ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाजन की तस्वीरों से रूबरू कराया और छात्राओं को सिटीजन हिस्टोरियन बनने के लिए प्रेरित किया / मिस. मारवी ने ओरल हिस्ट्री के महत्व से छात्राओं को अवगत कराते हुए कहा कि इसके माध्यम से वो जानकारी प्राप्त कि जा सकती हैं जो हमें किताबो से नहीं मिलती / प्रिंसिपल मैडम ने अथितियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें सम्मान चिन्ह प्रदान किया और हिस्ट्री विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मनिंदर अरोड़ा को सेमिनार के आयोजन हेतु बधाई दी /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

conducting seminars on Story Scholar Program in Lyallpur Khalsa College for Women