.
Congress party leader from Jalandhar created a ruckus with friends after drinking alcohol
पुलिस व मोहल्ला निवासियों को निकाली गंदी गालियां, कार की सीट से बरामद हुई शराब,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में जब से शराब के ठेके खोलने का एलान किया है तब से लेकर अभी तक कई शहरों में शराब पीकर हंगामा करने वालों की संख्य में भी इजाफा होने लगा है /
..
ऐसा ही एक मामला जालंधर के करोल बाग़ इलाके से उस समय सामने आया जब इलाके में ही रहने वाले कुछ लोगों ने शराब पीकर हंगामा करना शुरू कर दिया, बात अगर यहां तक होती तो कोई बात नहीं थी, मामला उस समय गंभीर हो गया जब मौके पर हंगामा होने की सुचना मिलने पर स्थानीय रामा मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शराब पीकर हंगामा करने वालों को पुलिस जब अपने साथ लेकर जाने लगी तो शराब पीकर हंगामा करने वालों ने उनको भी गालियां निकाली शुरू कर दी /
इस मामले में मौके पर मौजूद पीटीबी न्यूज़ को पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि पुरे शहर में 144 लगी हुई है वहीं कर्फ्यू के साथ-साथ लॉकडाउन भी लगा हुआ है लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है ऐसे में लोग अगर शराब पीकर हंगामा करेंगे तो उनको बक्शा नहीं जाएगा / वहीं पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवकों में एक कांग्रेस पार्टी का नेता भी बताया जा रहा है /
..
वहीं शराब पीकर हंगामा करने वालों में से एक ने बताया कि हमने तो बंद रास्ता को खुलवाने की बात कही थी, लेकिन इलाके के लोगों ने हमें यहां से निकलने को मनाकर दिया जिसके बाद यह विवाद हुआ / वहीं इलाके के लोगों का कहना है कि हमने शराब पीकर हंगामा करने से इन युवकों को रोका था और घर जाने के लिए बार-बार कहा लेकिन जब यह लोग नहीं माने और गालियां निकालने लगे तो हमें मजबूरन पुलिस को बुलाना पड़ा / इलाके में सभी लोग परिवार की तरह रहते हैं अगर ऐसे शरारती लोग मोहल्ले में हंगामा करेंगे तो उसे कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Congress party leader from Jalandhar created a ruckus with friends after drinking alcohol

































