.
.
Congress president Rahul Gandhi helps injured journalist reach AIIMS
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सड़क हादसे में घायल हुए एक पत्रकार को अपनी गाड़ी में बैठाकर एम्स पहुंचाया /
.
.
दरअसल, गांधी बुधवार दोपहर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करने के लिए जा रहे थे / जब उनका काफिला हुमायूं रोड पर था तो उन्होंने एक पत्रकार को सड़क पर घायल अवस्था में देखा /
True leadership is humanity; Congress President @RahulGandhi ji helping an injured Journalist who met with an accident on Humayun Road. Salute RG! pic.twitter.com/UZuN6yOD10
— Salman Nizami (@SalmanNizami_) March 27, 2019
इसके बाद वह अपने वाहन में बैठाकर उसे एम्स ले गए / पत्रकार का नाम राजेंद्र व्यास है /
.
.
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हुमायूं रोड के निकट एक पेट्रोल पंप से आ रहे व्यास की स्कूटी फिसल गई और वह गिर गए / उसी दौरान वहां से गांधी का काफिला गुजर रहा था / वह अपने वाहन से उतरे और पत्रकार को अपने वाहन में बैठाकर एम्स ले गए /
.
.
पत्रकार को एम्स पहुंचाने के बाद वह इंदिरा गांधी स्टेडियम गए / इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Congress president Rahul Gandhi helps injured journalist reach AIIMS

































