.
.
constitution of DAV College Coordination Committee Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्राइवेट कॉलेज नॉन टीचिंग इम् लाईज यूनियन पंजाब (एडिड एवं अनएडिड) की कार्यकारिणी की बैठक डीएवी कॉलेज जालंधर में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सीनियर उप प्रधान श्री भूपिन्द्र ठाकुर एवं महासचिव श्री जगदीप सिंह ने की / जिसमें पंजाब के विभिन्न कॉलेजों के नॉन टीचिंग यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे / अपने सम्बोधन में महासचिव श्री जगदीप सिंह ने यूनियन की पंजाब सरकार के साथ चली आ रही लम्बित मांगों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि सरकार नॉन टीचिंग कर्मचारिेयों की मांगों के बारे में ध्यान नहीं दे रही है /

श्री भूपिन्द्र ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ किए वादे सब खोखले साबित हो रहें है उन्होंने वित्त मंत्री पंजाब की निंदा करते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई सभी बैठकें बेनतीजा निकली और आज तक कोई भी यूनियन की मांग पूरी नहीं हुई इन मांगों में मुख्यत: १-१२-११ से संशोधित गे्रड पे, संशोधित हाउस रैंट, संशोधित मंहगाई भत्ता, स्टे अप इंक्रीमेंट, रूरल भत्ता,पेंशन एवं ग्रेच्युटी आदि हैं /
.
.
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज कोआर्डीनेशन कमेटी (नान टीङ्क्षचग) पंजाब का गठन आगामी दो वर्षों के लिए किया जिसमें कन्वीनर श्री रोहित शर्मा, डीएवी कॉलेज अमृतसर, को-कन्वीनर श्री रवि मैनी,एच.एम.वी. कॉलेज जालंधर, श्री बाल किशन, डीएवी कॉलेज जालंधर, श्री सुखविन्द्र सिंह, एस एल डीएवी कॉलेज बटाला, श्री सर्बजीत सिंह, एल.आर.डीएवी कॉलेज जगराओं, श्री कौशल गर्ग, डीएवी कॉलेज मलोट, श्री रजिन्द्र शर्मा, डीएवी कॉलेज अबोहर, श्री गगन कुमार, एम.एल.उप् ल डीएवी फगवाड़ा, श्री नरिन्द्र खुल्लर, डीएवी कॉलेज जालंधर को सदस्य चुना गया /
.

.
श्री राजीव शर्मा, डीएवी कॉलेज अमृतसर को पीसीएनटीयू पंजाब एडिउ एवं अनएडिड का उप प्रधान तथा श्री अश्विनी ठाकुर, आर्य कॉलेज लुधियाना को आडिटर मनोनीत किया गया / इस अवसर पर पीसीएनटीयू पंजाब के उप प्रधान श्री दीपक शर्मा, वित्त सचिव श्री अरूण पराशर, सह सचिव श्री राजीव भाटिया सहित विभिन्न कॉलेज के प्रधान व सचिव मौजूद थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
constitution of DAV College Coordination Committee Punjab

































