.
Corona in Jalandhar continues again today 13 corona positive found together one Death
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज यानि सोमवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा / इसके साथ ही जालंधर जिले में मरीजों की संख्या दोहरा शतक की तरह बढ़ रही है जोकि बहुत ही गंभीर बात है / स्वास्थ्य विभाग से मिली सुचना के अनुसर आज सुबह जहां एक कोरोना पीड़ित की मौत सीएमसी लुधियाना में हो गई वहीं जिले में 13 और नए पॉजिटिव केस भी आज सामने आ गए है /
..
जानकारी के अनुसार मरीजों में ज्यादातर कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मृतक नरेश चावला के संपर्क में आने वाले है / नए मामले सामने आने के बाद जालंधर में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 186 तक पहुंच गई है / इसके अलावा अभी तक 24 कोरोना पीड़ित मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौट चुके हैं /
.आपको यह भी बता दें कि सुबह के समय कोरोना वायरस से पीड़ित जंडूसिंघा के गांव कबूलपुर के रहने वाले एक व्यक्ति 91 वर्षीय दर्शन सिंह जिसका इलाज सीएमसी लुधियाना में चल रहा था कि इलाज के दौरान मौत हो गई / इसी के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 और राज्य में मौत का आंकड़ा बढ़कर 32 पहुंच गया है /
.आपको यह भी बता दें कि उक्त मृतक व्यक्ति की बीते दिन ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी / स्वास्थ ज्यादा खराब होने के कारण उसे किडनी अस्पताल से सीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया था, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उक्त मरीज ने दम तोड़ दिया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona in Jalandhar continues again today 13 corona positive found together one Death

































