.
corona virus confirmed to britains health minister 51 patients in india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लंदन : ब्रिटेन की हेल्थ मिनिस्टर व कन्सर्वेटिव पार्टी की सांसद नादिन डोरिस के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है / उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोरिस, कोविड-19 से संक्रमित होने वालीं देश की पहली सांसद हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई, उन्होंने सभी सावधानी बरतनी शुरू कर दी और उन्हें उनके ही आवास में एकांतवास में रखा गया है /
..
इस बात का खुलासा ऐसे समय में हुआ है, जब कोविड-19 से संक्रमण के चलते देश में छह मौते हो चुकी हैं और अब तक इसके 382 मामले सामने आए हैं / नवीनतम मामले में मरने वाला व्यक्ति 80 वर्ष के आस-पास का था, जिसकी स्वास्थ्य स्थिति अच्छी नहीं थी /
.इस बीच, डॉक्टरों ने चेताया कि कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़ने की स्थिति में नियमित सर्जरी को रोकना पड़ सकता है / ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि डॉक्टरों को सबसे बीमार मरीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है इसलिए शायद रूटिन मॉनिटरिंग लॉन्ग-टर्म हेल्थ कंडीशन को रोकना पड़ सकता है /
.सांसद डोरिस ने एक बयान में कहा कि पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने उन लोगों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है, जिनके साथ उनका संपर्क रहा साथ ही विभाग की सलाह पर विभाग और उनके संसदीय कार्यालय को बंद कर दिया गया है / आपको बता दें कि राजस्थान में एक और व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है / भारत में 15 विदेशी लोगों समेत संक्रमित मरीजों की संख्या अब 61 हो गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona virus confirmed to britains health minister 51 patients in india

































