.
corona virus outcry from 631 deaths in italy last trip including cinema gym pub also banned
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ रोम : चीन के बाहर जहां कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है वहीं चीन में कोरोना के कन्फर्म केस की संख्या में तेजी से कमी आ रही है / चीन के बाहर इटली में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है / दुनिया के 100 से ज्यादा देश कोरोना की चपेट में हैं / दुनिया भर में 4,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है /
..
ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस भी कोरोना की चपेट में हैं / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है / वहीं इटली में कोरोना वायरस- Covid-19 ने लगातार अपना कहर बरपाया हुआ है / तमाम सावधानियां बरतने के बावजूद इटली में कोरोना पीड़ितों की संख्या 10,000 पार कर गई है जबकि इससे हुई मौतों की संख्या भी बढ़कर 631 हो गयी है /
.हालांकि सरकार ने एक बयान जारी कर बताया है कि कोरोना से पीड़ित 1004 लोग पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं / मेट्रो यूके के मुताबिक इटली में अभी भी 877 लोग ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है और फ़िलहाल ये सभी ICU में हैं / कोरोना को और फैलने से रोकने के लिए पूरी इटली में सेना की मदद से लॉकडाउन कर दिया गया है /
.पूरे देश में कहीं भी पब्लिक के इकठ्ठा होने, समारोह, सिनेमा, थियेटर, जिम और पब सभी को बंद पर इन पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है / इसके अलावा स्कूल, यूनिवर्सिटी को भी 3 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है / यहां तक कि अंतिम यात्राओं और शादियों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है / इटली से बाहर जाने वाली और देश के भीतर लोकल फ्लाइट्स पूरी तरह प्रतिबंधित करने का फैसला ले लिया गया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona virus outcry from 631 deaths in italy last trip including cinema gym pub also banned

































