PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

Canada में 1.3 करोड़ का पैकेज छोड़ भारत वापिस लौटा कपल, हिमाचल में शुरू किया होमस्टे का विजिनेस

couple returns india Himachal from canada leaving behind 1 crore package

PTB Big News धर्मशाला : विदेश में मोटी सैलरी, शानदार जीवनशैली और भविष्य की सुरक्षा… इन सबके बावजूद कुछ लोग अपनी जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने का साहसिक फैसला लेते हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला लेकिन प्रेरणादायक कदम उठाया है भारत के एक युवा दंपति ने। कनाडा में करीब चार साल बिताने और 1.3 करोड़ रुपये का संयुक्त सालाना पैकेज कमाने के बाद दीप्ति नायर और उनके पति धनंजय मोरे ने कॉर्पोरेट नौकरी को अलविदा कह दिया और

.

हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी कस्बे बीर में बस गए। अब यह कपल पहाड़ों की वादियों में अपना कारोबार संवारते हुए सुकूनभरी जिंदगी की नई इबारत लिख रहा है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दंपति ने अपने इस बड़े फैसले के पीछे की कहानी बयां की है। उन्होंने बताया कि वे साल 2020 में कनाडा शिफ्ट हुए थे। वहां धनंजय टेक सेल्स के क्षेत्र में एक उच्च पद पर कार्यरत थे, जबकि दीप्ति एक प्रतिष्ठित अमेरिकी विज्ञापन एजेंसी में

.

मार्केटिंग स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। चार वर्षों तक दोनों ने न सिर्फ बेहतरीन कमाई की बल्कि एक मजबूत वित्तीय बचत भी तैयार कर ली। हालांकि, वक्त बीतने के साथ 9-टू-5 की कॉर्पोरेट भागदौड़ उन्हें थकाने लगी और दोनों को अहसास हुआ कि वे जीवन में कुछ अलग और सार्थक करना चाहते हैं। इसके अलावा परिवार के नजदीक रहने की इच्छा भी उनके लौटने का एक मुख्य कारण बनी। दीप्ति के माता-पिता मुंबई में रहते हैं और

.

उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, ऐसे में वे अपनों के करीब रहकर काम करना चाहते थे। दीप्ति और धनंजय कोविड महामारी के दौरान हिमाचल प्रदेश के बीर घूमने पहुंचे थे। वहां के शांत वातावरण, हरी-भरी वादियों और धीमी गति से चलने वाले जीवन ने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी थी। जब उन्होंने कनाडा छोड़ने का मन बनाया, तो उन्होंने मुंबई या दिल्ली जैसे भीड़भाड़ वाले महानगरों में बसने के बजाय बीर की हसीन वादियों को अपना नया ठिकाना चुना।

.

उनका मकसद सिर्फ जगह बदलना नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन जीना था जहां काम के साथ-साथ खुद के शौक और सपनों के लिए भी भरपूर समय मिल सके। पहाड़ों में नई जिंदगी शुरू करने के लिए इस जोड़े ने पूरी वित्तीय योजना के साथ कदम बढ़ाया। उन्होंने अपने भविष्य के लिए 22 लाख रुपये का फंड अलग रखा, जिसमें से लगभग 10 लाख रुपये का निवेश कर ‘Aahista Stays’ नाम से अपना एक बुटीक होमस्टे शुरू किया।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के दो स्कूलों को फिर मिली धमकी, राहुल गांधी के दाैरे का भी किया जिक्र

दीप्ति ने बताया कि शुरुआती छह महीनों में ही उनके होमस्टे ने करीब 7 लाख रुपये का रेवेन्यू हासिल कर लिया है। हालांकि यह कमाई अभी उनके पूरे जीवन को वित्तीय रूप से पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के घरेलू खर्च निकालने और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का हौसला जरूर दे रही है। कनाडा की नौकरी छोड़ने का मतलब कमाई के रास्ते पूरी तरह बंद करना नहीं था। धनंजय वर्तमान में एक अमेरिकी कंपनी के साथ घर बैठे

.

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फिर लगी फटकार, मुख्य सचिव पर लगा 1 लाख का जुर्माना

(रिमोटली) काम कर रहे हैं, जिससे नियमित आय बनी हुई है। वहीं, दीप्ति कंटेंट क्रिएशन और अन्य क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स के जरिए अपना नया करियर गढ़ रही हैं। उन्होंने कंटेंट क्रिएशन से स्थायी आय तैयार करने के लिए अगले साल अप्रैल तक का समय तय किया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर यह योजना उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ी, तो उनके पास पुराने संपर्कों के आधार पर दोबारा पारंपरिक कॉर्पोरेट नौकरी में लौटने का विकल्प हमेशा खुला है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : आप पार्टी के सरपंच के बेटे की गो*लि*यां मार*कर की हत्या, दोस्त घायल

दीप्ति के अनुसार, बीर जैसे शांत कस्बे में रहने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां जीवन का खर्च महानगरों की तुलना में काफी कम है, जिससे किसी बड़े आर्थिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि, इस सादगी भरे जीवन के कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। उन्हें बड़े शहरों के आधुनिक शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल और पुराने दोस्तों के सर्कल से दूर रहने का मलाल जरूर होता है। इस जोड़े की यह कहानी दर्शाती है कि करोड़ों का पैकेज छोड़कर अपने दिल की सुनने के लिए सिर्फ भावुकता नहीं, बल्कि पुख्ता बचत, वैकल्पिक आय और एक ठोस बैकअप प्लान की भी उतनी ही जरूरत होती है।