.
Cricket Tournament at Innocent Hearts School Loharan, concluded with the victory of U- 17 Innocent Hearts School, Loharan
अंडर-17 में इनोसैंट हाट्र्स लोहारां ने हासिल किया पहला स्थान,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : इनोसैंट हाट्र्स स्कूल लोहारां के स्टेडियम में चल रहे ईस्ट-4 ज़ोन-2 क्रिकेट टूर्नामैंट में इनोसैंट हाट्र्स की अंडर-17 की टीम ने शानदार जीत हासिल की तथा प्रथम स्थान हासिल किया / इसके साथ-साथ अंडर-19 की इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया /
..
इस अवसर पर दलजीत सिंह राही (ज़ोनल सैक्रेटरी), विक्रम मल्होत्रा (लैक्चरार फिजि़कल एजुकेशन), राजीव पालीवाल (प्रिंसीपल जी.एम.टी.), एच.ओ.डी. स्पोर्ट्स संजीव भारद्वाज एवं प्रिंसीपल लोहारां शालू सहगल, कोच अमित शर्मा उपस्थित थे /
.ज़ोनल टूर्नामैंट का परिणाम इस प्रकार रहा : अंडर-17 मेंं इनोसैंट हाट्र्स लोहारां प्रथम स्थान पर, गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वितीय स्थान पर और कैम्ब्रिज को-एड स्कूल तृतीय स्थान पर रहा / अंडर-19 में गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल प्रथम स्थान पर, गवर्नमैंट जूनियर मॉडल स्कूल द्वितीय स्थान पर और इनोसैंट हाट्र्स जी.एम.टी. तृतीय स्थान पर रहे /
.अंडर-14 में कैम्ब्रिज को-एड स्कूल प्रथम स्थान पर, लॉ-ब्लासम स्कूल द्वितीय स्थान पर तथा गवर्नमैंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहे / इनोसैंट हाट्र्स के सैक्रेटरी डॉ. अनूप बौरी ने सभी विजेता टीमों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cricket Tournament at Innocent Hearts School Loharan, concluded with the victory of U- 17 Innocent Hearts School, Loharan


































