.
DAV College Jalandhar M.Com Semester three students got first place in the examinations
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : यूनिवर्सिटी परिणामो में डी ए वी कॉलेज छाया, एम कॉम सेमेस्टर तीन में यूनिवर्सिटी पोज़िशन्स में ‘कनिका चड्डा’ ने 83.69% अंक लेकर समग्र रूप में हासिल किया पहला स्थान, सुरभि तनेजा को समग्र रूप में मिला यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान प्राप्त किया /
.
.
डिपार्टमेंट की होनहार छात्रा “कनिका चड्डा” ने 1381/1650 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में ओवरआल एमकॉम में पहला स्थान प्राप्त किया / कनिका पिछले समेस्टर में भी यूनिवर्सिटी में पहले स्थान पर थी / इसके इलावा विभाग की ही सुरभि तनेजा ने 1364/1650 अंक लेकर यूनिवर्सिटी में ओवरआल तीसरा स्थान हासिल किया / इसके इलावा गगनदीप कौर ने 431/550 एवम गीता ने 427/550 अंक लेकर तीसरे सेमेस्टर में क्रमशः 13वां एवम 14वां स्थान हासिल किया /
.
इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एम कॉम के विद्यार्थियों का यह परिणाम वास्तव में गौरवान्वित करने वाला है / हमारे कॉलेज के एमकॉम के विद्यार्थी लगातार अपनी परीक्षा में कॉलेज को अव्वल ला रहे हैं और यह नई बात नहीं, बल्कि अपितु एक परम्परा बन चुकी है एमकॉम की परीक्षा में डीएवी अव्वल रहेगा / इसके लिए मैं सभी विद्यार्थियों एवम कॉमर्स विभाग के सभी अध्यापकों को बधाई देता हूँ कि उनकी संयुक्त मेहनत हमें ऐसे परिणाम देकर सदैव गौरवान्वित करती है / उन्होंने एक बार फिर सभी विद्यार्थियों को बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की /
.
वाईस प्रिंसिपल एवम कॉमर्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. वी.के. सरीन ने इस मौके पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे अपने विभाग के विद्यार्थियों पर गर्व है जिन्होंने इस परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया / उन्होंने कहा कि हमारे विभाग के अध्यापक सदैव ही विद्यार्थियों के लिए मेहनत करने और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार रहते हैं / विद्यार्थियों की जरूरत अनुसार उन्हें एक्स्ट्रा क्लास भी लगाई जाती है / जिसका उदारहण यह बेहतरीन परिणाम है / उन्होंने विभाग के सभी अध्यापकों को भी इस परिणाम के लिए बधाई दी /
.
वाईस प्रिंसिपल प्रो अरुण मेहरा ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभाग के विद्यार्थियों को बधाई दी / उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का बेहतरीन परीक्षा परिणाम ना केवल विद्यार्थियों को खुशी देता है, अपितु अध्यापकों को भी प्रफुल्लित करता है / एक अध्यापक सदैव ही अपने विद्यार्थियों को आगे बढ़ता देख गर्व महसूस करता है /
.
इस मौके पर कनिका चड्डा ने कहा कि वह शुरू से प्रतिबद्ध थी कि उसे पहले स्थान पर क़ायम रहना है, जिसके लिए उसके ख़ूब मेहनत की और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया / कनिका नें कहा सफलता के लिये कंसंट्रेशन, मेहनत, टीचर्स और परिवार की सलाह और प्रतिबद्धता की ज़रूरत होती है, वह अपनी इस सफलता के लिये अपने टीचर्स का अपने परिवार , कंसंट्रेशन, कड़ी मेहनत, और रेग्युलर स्टडी को देती हैं और कनिका ने सेल्फ स्टडी व् स्मार्टवर्क को अपनी सफलता का लक्ष्य बताया और कहा कि वो पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि वो इस सेमेस्टर में बेहतरीन प्रदर्शन करके गोल्ड मैडल हासिल करे /
.
यूनिवर्सिटी परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली सुरभि तनेजा ने अपने टीचर्स का धन्यवाद करते हुए कहा की यह उन्ही की मेहनत का नतीजा है / टीचर्स द्वारा सवाल को सरलता से हल करने की विधियों नें परीक्षा में बहुत मदद की / आगे वो अपनी पोजिशन में और सुधार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है /
यूनिवर्सिटी परीक्षा में 13वां एवम 14वां स्थान हासिल करने वाली गगनदीप कौर एवम गीता ने अपनी सफलता के लिए अपने विभाग का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा समय समय पर दिए अमूल्य ज्ञान से ही हम यह स्थान हासिल कर पाए हैं /
.
प्रिंसिपल डॉ. एस के अरोड़ा, वाइस प्रिंसिपल और हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट प्रो वी के सरीन ने इस शानदार उपलब्धि के लिये छात्र-छात्राओं एवं कामर्स विभाग के स्टाफ प्रो. अरुण मेहरा, प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अशोक कपूर, प्रो. मनीष अरोड़ा, प्रो. राजीव पूरी, डॉ. सतीश आहूजा, प्रो. मनीष खन्ना, प्रो. मानव अग्रवाल, प्रो. अमित जैन, प्रो. राम कुमार, प्रो. निधि अग्रवाल, प्रो. नवीन सूद को इस उपलब्धि पर बधाई दी /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
DAV College Jalandhar M.Com Semester three students got first place in the examinations

































