.
.
DAV Negita Shur achieved the fifth semester in first place in the university
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी कॉलेज जालंधर के बीएजेएमसी विभाग की नेगीता शूर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा ली गई परीक्षा में पांचवे सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया / नेगीता ने 450 में से 344 अंक हासिल किए /
.
प्रिंसिपल डॉ एस.के.अरोड़ा ने बीएजेएमसी के इन परीक्षा परिणामों पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए हर्ष की बात है कि टॉप पोजिशन पर हमारी विद्यार्थी ने अपना परचम लहराया है / उन्होंने कहा कि हमारे बीएजेएमसी के विद्यार्थी प्रैक्टिकली में तो अच्छे हैं ही, लेकिन इन परीक्षा परिणामों ने साबित किया है कि वो थ्योरी में भी उतने ही बेहतरीन हैं / उन्होंने इसे विद्यार्थियों एवम अध्यापकों की संयुक्त मेहनत का परिणाम बताते हुए सम्पूर्ण विभाग को अपनी शुभकामनाएं दी /
.
.
बीएजेएमसी की अध्यक्षा मीनाक्षी मोहन ने इन परिणामों को अपने विभाग की अथक मेहनत का फल बताया / उन्होंने कहा कि हमारे विभाग द्वारा सदैव विद्यार्थियों को हर तरह की सहायता दी जाती है / जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी लगाई गई / उन्होंने विभाग के अध्यापकों एवम विद्यार्थियों को इसके लिए बधाई दी /
.
.
यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल करने वाली नेगीता ने कहा कि वो भविष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना चाहती है / वो अंजना ओम कश्यप को अपना रोल मॉडल मानता है एवम उनके जैसा ही पत्रकार बनना चाहती है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
DAV Negita Shur achieved the fifth semester in first place in the university

































