.
.
DC EXHORTS YOUTH TO EXERCISE THEIR RIGHT TO FRANCHISE FOR CHERISHING THE ASPIRATIONS OF LEGENDARY MARTYRS
भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर वोटर जागरूकता रैली को किया गया रवाना, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिशनर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने युवाओं और विशेष कर विद्यार्थियों को कहा है कि वह शहीदों के सपनों वाले देश की सृजन करने के लिए अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की पहचान करते हुए वोटर की उचित प्रयोग करें /
.
आज महान शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री देवी सहाए सीनियर सकेंडरी स्कूल से सवीप के अंतर्गत वोटर जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना करने के अवसर पर संबोधन करते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि देश निवासियों को वोट का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद मिला था, क्योंकि यह देश के लोगों के प्रभुसता संपन्न होने का प्रतीक था /
.
.
उन्होंने कहा कि नौजवानों को केवल वोट बनवाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि जहाँ दूसरों को भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए वहीं अपनें वोट का प्रयोग बिना किसी लालच, डर, भय और जाति, धर्म, नस्ल की भिन्नताओं से परे उठकर करनी चाहिए / युवाओं को लोकतंत्र की मज़बूती के लिए निचले स्तर पर जागरूकता मुहिंम के दूत बनने का न्योता देते हुए, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जालंधर और भारत सरकार के फील्ड प्रचार ब्यूरो की तरफ से मिलकर वोटर जागरूकता के लिए काम किया जा रहा है, जिसके सार्थक नतीजे भी सामने आ रहे हैं /

उन्होने कहा कि हमारा देश नौजवानों का देश है, जिस में 40 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 18 से 35 साल की आयु के बीच है / उन्होंने कहा कि सभी युवाओं के लिए ज़रूरी है कि वह अपनी वोट ज़रूर बनवायें जिससे उनकी लोकतंत्रीय व्यवस्था में भागीदारी बढ़ सके और नये विचारों के द्वारा देश को नयी दिशा दी जा सके / युवाओं को देश की रीढ़ की हड्डी बताते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि देश की लोकतंत्रीय व्यवस्था की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि देश के युवाओं का चुनाव प्रक्रिया में कितनी रूचि के साथ भाग लेते हैं /
.
.
उन्होंने कहा कि जो योग्य व्यक्ति अभी भी वोटर बनाने से वंचित रह गए हैं वह 19 अप्रैल तक वोटर बना सकते हैं / इस लिए जहाँ सबंधित बी.ऐल.ओ. के साथ संपर्क किया जा सकता है, वहीं गुग्गल पले स्टोर से वोटर हैल्पलाईन एप्प के द्वारा भी वोटर बना जा सकता है /
.
.
इस से पहले स्कूल के प्रिंसिपल राज कुमार शर्मा ने डिप्टी कमिशनर और अन्य सखशियतों को स्वागतम कहा / इस अवसर पर सवीप के कोआरडीनेटर सुरजीत लाल, रूडसैट के डायरेक्टर जगदीश कुमार, फील्ड प्रचार अधिकारी राजेश बाली भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
DC EXHORTS YOUTH TO EXERCISE THEIR RIGHT TO FRANCHISE FOR CHERISHING THE ASPIRATIONS OF LEGENDARY MARTYRS

































