.
.
delhi ncr rahul gandhi did not meet to navjot singh sidhu return after three days later
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बीते तीन दिनों तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली में डटे रहे लेकिन बुलावा न आने पर गुरुवार रात वापस लौट गए /
.
.
इस बीच, चंडीगढ़ में सिद्धू के आवास से मिली जानकारी के अनुसार वे अभी दिल्ली में ही हैं, चंडीगढ़ नहीं लौटे हैं / अभी तक उन्होंने बिजली महकमे का कार्यभार भी नहीं संभाला है /
.
.
दस जून को नवजोत सिद्धू प्रियंका और अहमद पटेल की मौजूदगी में राहुल से मिले थे / सिद्धू ने लिखित तौर पर अपना पक्ष उनके समक्ष रखा था / उस बैठक में पटेल को इस बात का जिम्मा सौंपा गया था कि पंजाब में सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच दूरियां कम कराई जाएं /
.
.
हाल ही में सिद्धू को दिल्ली बुलाकर संगठन के काम से जोड़ने की खबरें आई थीं / इस प्रस्ताव से सिद्धू ने इनकार कर दिया था, जिससे मामला फिर उलझ गया / माना जा रहा है कि सिद्धू राहुल से मिलकर अपनी भूमिका स्पष्ट करना चाहते थे लेकिन शायद वह खुद अपनी भूमिका पर स्पष्ट नहीं हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi ncr rahul gandhi did not meet to navjot singh sidhu return after three days later

































