.
delhi violence supreme court delhi high court hearing bjp leaders fir India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में हुई हिंसा के मामले से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई / इस दौरान हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाया और कपिल मिश्रा का भड़काऊ भाषण देने वाला वीडियो देखा / सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पूछा कि कपिल मिश्रा के साथ दिख रहा अफसर कौन है /
..
कपिल मिश्रा के अलावा हाई कोर्ट ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा का भी वीडियो देखा / हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील तुषार मेहता से सभी वीडियो देखने के लिए कहा, हालांकि, हाई कोर्ट ने एफआईआर के सीधे आदेश नहीं दिए है, लेकिन कहा है कि तुषार मेहता पुलिस कमिश्नर को सलाह दें कि इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस को क्या किया जाना चाहिए / अगली सुनवाई दोपहर 2.30 बजे होगी / हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से तुषार मेहता पेश हो रहे हैं /
..
तुषार मेहता ने कहा कि इस याचिका में जिस तरह की प्रेयर की गई है, वो सुप्रीम कोर्ट पहले ही सुन रहा है / कल इस मामले को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुन सकते हैं / दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश राहुल मेहरा पेश हो रहे हैं / दिल्ली हाई कोर्ट में बीजेपी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई चल रही है / इस याचिका में कपिल मिश्रा, प्रवेश वर्मा समेत कई बीजेपी नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है / दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में मृतकों को मुआवजा देने और न्यायिक जांच की भी मांग की गई है /
..
मंगलवार से दिल्ली हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच छुट्टी पर है / इसके अलावा जस्टिस सस्तानी के भी आज छुट्टी पर होने के कारण जस्टिस एस. मुरलीधर अब इस मामले की सुनवाई करेंगे / दिल्ली हाई कोर्ट ने सीबीएसई से कहा कि उसे हिंसा प्रभावित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बोर्ड एग्जाम को लेकर स्थाई इंतजाम करने होंगे / हाई कोर्ट ने सीबीएसई से कहा कि एक-एक दिन एग्जाम टालने से छात्रों की दिक्कतें खत्म नहीं हो रही है, बल्कि उनकी टेंशन और बढ़ रही है, इसलिए बोर्ड जल्द से जल्द उनकी परीक्षाओं को लेकर कोई स्थाई समाधान खोजें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi violence supreme court delhi high court hearing bjp leaders fir India






































