PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

जालंधर में तेज रफ्तार कार से शराबियों ने ठोकी कई गाड़ियां, टूटी टाँगे, फिर की गुंडागर्दी, कमिश्नरेट पुलिस पर खड़े हुए कई सवाल,

drunken driver overspeed hit cars football chowk jalandhar young man legs broken Punjab PTB Big News Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर गुंडों बदमाशों का अड्ड़ा बनता जा रहा है, जिसके खिलाफ किये जा रहे कमिश्नरेट पुलिस के दावे भी फेल नजर आ रहे हैं, जिसका जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब फुटबाल चौक के पास देर रात नशे में धुत कुछ शराबियों ने तेज रफ्तार गाड़ी से एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी /

इस हादसे में गाड़ी के पास खड़ा एक युवक भी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों टांगें टूट गईं / उसे तुंरत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया व उसका उपचार शुरू किया गया, जबकि अस्पताल के बाहर खड़े कुछ लोग तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी की स्पीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसके एयर बैग तक खुल गए / आगे इंजन औऱ सेफ्टी सब कुछ डैमेज हो गया था, जिस इनोवा गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी गई थी, उसमें मरीज को लाया गया था / अभी मरीज को उतार कर अस्पताल की तरफ बढ़े ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी / गनीमत रही की इनोवा गाड़ी में से सभी लोग उतर चुके थे, अन्यथा कई लोगों को चोटें आ सकती थी /

मिली जानकारी के अनुसार जिस लड़के की टांगें टूटी हैं, वह इनोवा गाड़ी के पीछे खड़ा था / हैरानी की बात तो यह है कि गाड़ी में सवार युवक अपनी गलती मानने की बजाय लोगों के साथ बेह्जबाजी करने के साथ-साथ गुंडागर्दी करने लगे, यही नहीं अपने अमीर होने तक की धौंस जमाने लगे / यही नहीं इस दौरान जो लोग मोबाइल से इस घटनाक्रम की वीडियो बना रहे उनके साथ भी बतमीजी करते हुए उनके मोबाइल फोन छीनने शुरू कर दिए /

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहंची, लेकिन पुलिस घटना के करीब एक-डेढ़ घंटे बाद पहुंची / तब तक दुर्घटना को अंजाम देने वाले युवक भी मौके से भागने में कामयाब हो चुके थे / पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और घायल युवक के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी /

इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिस जगह पर हादसा हुआ उसके करीब कुछ मीटर दूर ही दिन भर पुलिस का नाका लगा रहता है और रात के समय कमिश्नरेट पुलिस के शहर की सुरक्षा को लेकर किये गए सभी दावे फेल हो जाते हैं / यही नहीं पुलिस का खौफ ऐसे शरारती अंसरों में दिखाई नहीं देता जो रात के अंधरे में शराब पीकर गाड़ी चलते हैं और शरेआम गुंडागर्दी करते हैं /

Latest News

Latest News