.
Exclusive disclosure on rana kapoor was trying to escape abroad sold assets worth thousands of crores
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मुंबई : देश की लाखों जनता जो YES बैंक घोटाले का शिकार हुई है / आज उनके सामने एक नया पर्दाफाश होने जा रहा है / जो लोग बैंक में अपना ही पैसा निकालने के लिए भटक रहे हैं / उन्हें शायद ही यकीन हो कि उनकी गाढ़ी कमाई, YES बैंक के मालिक ने आंखे बंद कर ना सिर्फ लुटाई बल्कि करोड़ों की संपत्ति बनाने के लिए भी बड़ा खेल किया गया /
..
यस बैंक मामले में को-फाउंडर राणा कपूर और परिवार के लोगों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है / जांच एजेंसियों की नजर राणा कपूर की देश और विदेश में तमाम संपत्तियों पर है / कपूर के नाम पर दिल्ली के पॉश इलाके अमृता शेरगिल मार्ग पर 1.2 एकड़ में फैला बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 380 करोड़ बताई जा रही है /
.इसके अलावा दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग पर भी करोड़ों की कीमत का बंगला मौजूद है, कोटिल्या मार्ग पर भी राणा का बंगला मौजूद है / इन सभी बंगलों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है / जानकारी के मुताबिक राणा ने दिल्ली में तीन संपत्तियों को लगभग एक हज़ार करोड़ में बेचा /
.जानकारी के मुताबिक राणा कपूर विदेश भागने की फिराक में भी था / माना जा रहा है कि इन संपत्तियों को बेचने के बाद राणा विदेश फरार होना चाहता था / इतना ही नहीं जानकारी के मुताबिक इन संपत्तियों को बेचने में राणा की मदद यस बैंक के कुछ बड़े अधिकारियों ने भी की थी / अब ईडी की नज़र राणा कपूर की दिल्ली, मुंबई में मौजूद प्रॉपर्टी पर है /
.यह भी कहा जा रहा है कि राणा की लंदन, फ्रांस और अमेरिका में भी प्रॉपर्टी मौजूद है / DHFL मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने राणा कपूर के अलावा उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के खिलाफ PMLA के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है / आपको बता दें कि मुंबई की स्पेशल हॉलिडे कोर्ट ने यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरास्त में भेजा था / जो आज खत्म हो रही है ऐसे में आज एक बार फिर राणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Exclusive disclosure on rana kapoor was trying to escape abroad sold assets worth thousands of crores

































