PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

‘Special 26′ के अंदाज में रवि ज्वेलर्स में दो युवतियों ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर मारी रेड, ऐसे हुआ खुलासा,

fake raid as income tax officer in jind two girls arrested haryana

fake raid as income tax officer in jind two girls arrested haryana

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ जींद : हरियाणा के जींद जिले में फिल्मी अंदाज में दो युवतियों द्वारा इनकम टैक्स (Income Tax) अधिकारी बनकर नकली रेड (Fake Raid) मारने का मामला सामने आया है / दो युवतियां मेन बाजार में रवि ज्वेलर्स पर रेड मारने पहुंची थीं / कागजों की जांच के बाद दोनों ने ज्वेलर को 1 लाख 35 हजार रुपये जुर्माना और 13 गहनों को साथ लेकर जाने की बात कही /

.
.

यहीं पर बात बिगड़ गई और दुकानदार व पड़ोसी की जागरूकता से लूट होने से बची / मामले की सूचना पुलिस को दी गई / पुलिस दोनों युवतियों को थाने लेकर आई / पुलिस जांच में दोनों युवतियों से नकली आई कार्ड व सर्च वारंट भी मिला / पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है /

सर्राफा बाजार के रवि ज्वेलर्स के संचालक रवि कुमार ने बताया कि बीती शाम को दो युवतियां उनके शोरूम पर पहुंचीं / एक ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का सहायक कमिश्नर और दूसरी ने इंस्पेक्टर बताया. दोनों ने उनसे कहा कि वे दिल्ली से आई हैं और उनकी शिकायत उनके पास पहुंची है / इस दौरान दोनों ने इनकम टैक्स विभाग का अपना आई कार्ड भी दिखाया / इसके बाद दोनों युवतियों ने अलमारी की तलाशी लेने की बात कही /

.

रवि ने बताया कि दोनों ने शोरूम के शटर को बंद करवा दिया और दुकान में लगे सीसीटीवी को भी बंद करने के लिए कहा गया / दोनों अलमारी की तलाशी लेने लगीं और उसमें रखे कुछ गहनों के बारे में कहा कि इनका कोई रिकार्ड नहीं है / उसने आईटीआर भी नहीं भरी हुई / इस पर जुर्माना देना होगा /

.

इस पर रवि कुमार को शक हुआ है कि यह युवतियां फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी हो सकती हैं / उन्होंने अपने भाई को फोन किया और फिर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी / पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए शहर थाने लाया गया / फिलहाल मामले की जांच जारी है /

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

fake raid as income tax officer in jind two girls arrested haryana

Latest News