.
.
Famous singer of Punjab, Shari Mann’s mother died Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB दुःखद समाचार / जालंधर : गीत ‘आटे दी चिड़ी’ के द्वारा मां के प्यार को सुरों में पिरोने वाले गायक शैरी मान की माता जी का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है / बताया जा रहा है की शैरी मान की माता जी का एक निजी अस्पताल में काफी समय से इलाज चल रहा था, लेकिन आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया / शैरी मान की माता जी के अचानक चले जाने से शैरी मान के फैन्स और उनके परिजनों, दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई है /
.
.
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर शैरी ने मान अपनी मां की तस्वीर सांझा करते हुए लिखा ‘जो भी दोस्त मिलता है वह पूछते है कि मैं आजकल सोशल मीडिया पर एक्टिव क्यों नहीं हूं, उसका कारण यह कि मां पिछले काफ़ी समय से बहुत बीमार है और अस्पताल में है, मेरी मां ने मुझे यहां तक पहुंचाया लेकिन जब उसकी खुद सुखी होने की बारी आई…खैर मेरी विनती है सबसे कि मेरी मां के लिए दुआ करें… मां मैं जल्दी आ रहा हूं तुम्हारे पास, आगे भी तुम्ने कभी हौसला नहीं हारा और अब भी मत हारना, तू ठीक हो जाएंगी… अभी बहुत कुछ देखना है तूने……।”
.
.
बता दें कि शैरी मान इन दिनों विदेश में अपने शो को लेकर व्यस्त है / इसी बीच उन्हें अपनी मां के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने के बारे पता चला, जिस कारण वह भावुक हो गए और उन्हों ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट सांझी कर दी / वहीं पोस्ट वायरल होते ही उनके फैन्स लगातार शैरी मान की मां के लिए दुआएं कर ही रहे थे की सभी को शैरी मान जी के माता जी के जाने की ख़बर मिली तो शैरी मान के प्रशंसकों में शौक की लहर दौड़ गई /
.
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Famous singer of Punjab, Shari Mann’s mother died Punjab

































