.
.
farmer Shot dead murder Punjab Amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के सबसे बड़ी धार्मिक स्थल कहे जाने वाली गुरु नगरी से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक किसान को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला अमृतसर के अधीन पड़ते गाँव सुधार में एक किसान को शरेआम गोलियों के साथ भूनने का सनसनी खेज मामला सामने आया है / बताया जा रहा है कि किसान जसबीर सिंह जब खेतों में काम करके घर वापिस जा रहा था तो उसे रास्ते में मोटरसाईकल सवार दो नौजवान ने उससे पहले रास्ता पूछने के बहाने रोका और बाद में उस पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया /
.
.
अज्ञात युवकों द्वारा की गई किसान के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग में किसान जसबीर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया / इस सनसनी खेज वारदात का पता चलते ही स्थानीय गांव में लोग व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है व घटना संबंधी जाँच शुरू कर दी है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
farmer Shot dead murder Punjab Amritser

































