.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
FATE-2019 was organized at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
मुख्य मेहमन के रूप में जिला जालंधर के डीसीपी व पंजाब कांग्रेस पार्टी से सांसद ने की शिरकत, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर में प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह समरा की अध्यक्षता में फेट-2019 का आयोजन किया गया, जिसमें पहले सेशन के दौरान जिला जालंधर के डीसीपी सरदार गुरमीत सिंह मुख्य महिमान के रूप में उपस्थित हुए और कांग्रेस पार्टी से सांसद संतोख सिंह चौधरी दूसरे सेशन में मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए /

प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा व गवर्निंग कौंसिल के सयुंक्त सदस्य स. जसपाल सिंह बड़ैच ने आये हुए महिमानों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया / इस मौके पर पंजाब के अखाड़ों के बादशा कहे जाने वाले प्रसिद्ध गायक दलविंदर दियालपुरी ने कॉलेज के विद्यार्थियों और फेट में मौजूद मेहमानों को नाचने पर विवश कर दिया /

इस दौरान मुख्य मेहमान डीसीपी स. गुरमीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है और आज प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह समरा की अध्यक्षता में यह सालाना फेल-2019 का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी गिनती दर्ज करवाकर इस फेट में और रंग भर दिया है /

प्रोग्राम के दूसरे सेशन में विशेष मेहमान पंजाब कांग्रेस पार्टी से सांसद चौधरी संतोख सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई / उन्होंने लायलपुर खालसा कॉलेज द्वारा कॉलेज परिसर में किये जा रहे विद्यार्थियों के विकास से जुड़े कार्यों की प्रशंशा करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह समरा को सालाना फेट-2019 की मुबारकबाद दी / फेट के दूसरे सेशन में 101 लक्की ड्रॉ भी निकाले, जिनमें पहला इनाम रेफ्रीजरेटर, दुसरा इनाम वाशिंग मशीन और तीसरा इनाम एयर कंडीशनर रखा गया था /

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह समरा ने इस दौरान कहा कि उनको यह देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है कि इस मेले में विद्यार्थियों ने उम्मीद से ज्यादा बड़ी गिनती में भाग लेकर और पुरे अनुशाशन के साथ मेले का आनंद लिया / उन्होंने कहा कि इस साल फेट में पिछले साल से कुछ अलग रंग देखने को मिले / फेट में कई तरह के खेल प्रतियोगिताओं को खेलकर छात्रों के साथ-साथ कॉलेज के अध्यापकों और स्टॉफ सदस्यों ने पूरा आनंद उठाया /

अंत में मुख्य मेहमान, विशेष मेहमान, सभी टीचिंग और नान-टीचिंग स्टॉफ ने विद्यार्थियों का इस फेट-2019 को प्रभावशाली बनाने के लिए धन्यवाद किया / इस दौरान स्टेज की करवाई पंजाबी चिंतक प्रो. गोपाल सिंह बुट्टर और डॉ. सुरिंदरपाल मंड ने बखूबी रूप से निभाई /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
FATE-2019 was organized at Lyallpur Khalsa College Jalandhar

































