PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

वित्त विभाग द्वारा ‘खेडाँ वतन पंजाब दीयाँ’ के लिए 25 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी, हरपाल चीमा,

fd approves rs 25crore khedan watan punjab diyan harpal cheema chandigarh punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर खेल विभाग द्वारा दो महीने तक चलने वाले खेल के महांकुंभ ‘खेडाँ वतन पंजाब दीयाँ’ के लिए 25 करोड़ रुपए जारी करने की मंजूरी दे दी है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स. हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्त विभाग ने प्रवाणित बजट के उपबंधों में से 19.43 करोड़ रुपए अलग-अलग हैड्स जिनमें ग्रांट-इन-ऐड के तौर पर 9.43 करोड़ रुपए, रिवॉर्ड्स के लिए 6 करोड़ और अन्य खर्चे (वोटिड) के लिए 4 करोड़ रुपए शामिल हैं, जारी करने की मंजूरी दे दी है। स. चीमा ने कहा कि इसके अलावा वित्त विभाग ने खेल एवं युवा सेवा विभाग को अतिरिक्त बजट उपबंध के तौर पर 5.57 करोड़ रुपए जारी करने को भी मंजूरी दी है।

स. चीमा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय खेल मेले की शानदार सफलता को सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन सभी मंत्रालय, विभाग और जि़ला प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं और यह खेल मेला खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरानी शान को बहाल करने और ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम साबित होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद के जन्म-दिन (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर जालंधर में ‘खेडाँ वतन पंजाब दीयाँ’ की शुरुआत की जाएगी।

Latest News

Latest News