.
fifteen year old girl kidnapped by badmash while she was going to school on cycle in saharanpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ यूपी : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने स्कूल जा रही 15 साल की छात्रा का अपहरण कर लिया / घटना से इलाके में हड़कंप मच गया / सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका / बताया गया कि बदमाशों ने किशोरी को साइकिल से गिराया और उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर कार में डालकर फरार हो गए / कई थानों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है /
..
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव दगडोली निवासी एक 15 वर्षीय युवती सुबह करीब 9 बजे अपने गांव से कस्बे के स्कूल में पढ़ने आ रही थी / जैसे ही वह मीरपुर रेलवे फाटक पर पहुंची तो पहले से ही एक लाल रंग की कार में तीन युवक घात लगाए बैठे थे / युवती उनकी कार के पास से निकली तो तीनों ने उसे साइकिल से गिरा दिया और उसका मुंह बांधकर कार में डालकर ले गए / आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी /
..
पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है / वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा / युवती के परिजनों ने तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है / सिंह ने कहा हमने आस पास के सभी इलाकों में पुलिस काे सतर्क कर दिया है / युवती के संबंध में जानकारी मिलते ही अवगत कराया जाएगा /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
fifteen year old girl kidnapped by badmash while she was going to school on cycle in saharanpur






































