PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Jalandhar : Civil Hospital के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

Fire broke out in Gynecology ward of Jalandhar Civil Hospital after AC blast

फायर कर्मियों ने बचाई 20 के करीब गर्भवती महिलाओं की जान

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में आज यानि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे आग उस समय हड़कंप मच गया। जब अचानक सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC की ओवर हीटिंग की वजह से AC ब्लास्ट हो गया। जिससे मरीजों में अफरा-तफरी को माहौल बन गया। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मीं तुरंत मौके पर पहुंचे,

.

लेकिन धुआं अधिक होने के कारण फायर कर्मियों को शीशे तोड़कर कमरे में घुसना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के वक्त गायनी वार्ड में करीब 20 के करीब प्रेग्नेंट महिलाएं भर्ती थीं। जिनकों फायरकर्मियों ने बड़ी सूझ बुझ के साथ समय रहते वहां से निकला व पूरे वार्ड को खाली करा लिया और सभी मरीजों को दूरे वार्ड में शिफ्ट किया गया।

.

.

वहीं इस घटना संबंधी अधिक जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. प्रिया कौशल ने बताया घटना के वक्त जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर उस समय वार्ड में ही मौजूद थे। AC में ओवरहीटिंग के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे अचानक आग भड़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही ऑन-ड्यूटी डीएनबी (DNB) रेजिडेंट डॉक्टर ने तुरंत मेडिकल सुपरिटेंडेंट (MS) और गायनी इंचार्ज डॉ. बरिंदर को सूचित किया।

.

Fire broke out in Gynecology ward of Jalandhar Civil Hospital after AC blast
Jalandhar Civil Hospital के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

सूचना मिलते ही अस्पताल की सीनियर टीम 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी। वहीं घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गर्मी के कारण एसी के ज्यादा गर्म हो गया और उसमें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई। इस दौरान देखते ही देखते एसी में से धुएं के काले गुबार निकलने लगे और आग की लपटों ने पास रखे अन्य सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। वार्ड में जहरीला और घना धुआं फैलने से वहां मौजूद

.

.

नवजात शिशुओं, माताओं और अस्पताल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और फायर फाइटर्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया और वार्ड में फैले धुएँ को बाहर निकालने के प्रयास किए। 

.

यह भी पढ़ें : Punjab : सरकारी बसों के पहिए थमने से 5 लाख यात्री हुए प्रभावित, कब तक रहेगा चक्का जाम

मौके पर मौजूद दमकल अधिकारियों के अनुसार, एक एसी में आग लगने के बाद उसका असर दूसरे एसी और कमरे की वायरिंग पर भी पड़ा, जिससे वहां बिजली की तारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की भनक लगते ही अस्पताल के सुरक्षा अमले और कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाई। जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती सभी नवजात बच्चों और उनकी माताओं को तुरंत सुरक्षित स्थानों और दूसरे वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें : Punjab : गुरुद्वारा साहिब में लगी भीषण आग, सूझबूझ से संगत ने निकाले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप सुरक्षित

वहीं दूसरी और अस्पताल के सुरक्षा इंचार्ज ने बातचीत में बताया कि घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का बड़ा नुकसान या जानी नुकसान नहीं हुआ है। सभी मरीज और बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन आग की चपेट में आने से कमरे में रखे बेड, गद्दे, बिजली के उपकरण और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। आग इतनी भीषण थी कि कमरे की दीवारें भी काली पड़ गईं।

यह भी पढ़ें : Punjab : महिलाओं को 1000-1500 देने वाली पंजाब सरकार को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका